मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में साइबर क्राइम गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार: 369 मोबाइल बरामद, बंगाल के रहने वाले हैं सभी आरोपी

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने और धोखाधड़ी करने वाले गैंग का रविवार को पर्दाफाश किया।साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले 369 मोबाइल के साथ साइबर अपराध में सहयोग कर…

गोंडा में साइबर क्राइम गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार: 369 मोबाइल बरामद, बंगाल के रहने वाले हैं सभी आरोपी
गोंडा में साइबर क्राइम गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार: 369 मोबाइल बरामद, बंगाल के रहने वाले हैं सभी आरोपी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने और धोखाधड़ी करने वाले गैंग का रविवार को पर्दाफाश किया।साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले 369 मोबाइल के साथ साइबर अपराध में सहयोग करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार| पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी लोगों से चोरी व पुराने मोबाइल खरीद कर साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करते थे और मोबाइल बंगाल ले जाकर पार्ट को असेम्बल कर महंगे दामों पर बेचते थे।|



साइबर फ्रॉड मामले में में साइबर सेल व थाना कोतवाली देहात की संयुक्त टीम ने साइबर अपराध में सहयोग करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को मो0 फिजूल शेख,. सफीरूल शेख, , जब्बार उल मेला,हबीबुल शेख और विकास उर्फ गयासुद्दीन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से साइबर फ्रॉड हेतु इस्तेमाल किए जाने वाले 369 अदद एण्ड्राएड, मल्टीमीडिया व कीपैड फोन व टेबलेट विभिन्न कम्पनियों के बरामद किया गया है। 



पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हम लोग सस्ते दाम पर लोगो से चोरी के व पुराने मोबाइल खरीदते हैं और यहाँ उसके पार्ट्स अलग कर पश्चिम बंगाल ले जाकर पुनः असेम्बल कर महंगे दामो मे बेचते है वहाँ पर जो लोग खरीदते हैं वह अपना नाम पता नही बताते हैं परन्तु वह लोग इन मोबाइलों का पुनः उपयोग कर कॉल कर व भिन्न-भिन्न तरीको से लोगों के बैंक डिटेल की जानकारी करके उनके साथ धोखाधड़ी करते है|



इनकी हुई गिरफ्तारी:

1. मो0 फिजुल शेख (27 साल) पुत्र नाजिर शेख ,निवासी इलियट नगर, झोबवना, रमनापुर चाँदपुर थाना नोवदा जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल।। 

2. सफीरुल शेख (22) पुत्र सहीदुल शेख, निवासी सबदर नगर आलमपुर थाना नोवदा जिला मुर्शिदाबाद। 

3. जब्बार उल मोला (28) पुत्र रकीब मोला, निवासी इलियट नगर केदारचन्दपुर थाना नोवदा जिला मुर्शिदाबाद। 

4. हबीब उर शेख (20) पुत्र आंगूर शेख ,निवासी काजी शाह चिड़ीभीजी थाना वेलडोंगा जिला मुर्शिदाबाद प0 बंगाल। 

5.विकास उर्फ गयासुदीन (35 साल) पुत्र वजीर अली , निवासी काजी साह चिडीभीजी थाना वेलडोंगा जिला मुर्शिदाबाद।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।