गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र अन्तर्गत हुई मोटरसाईकिल लूट का खुलासा| पुलिस मुठभेड़ में 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार|इटियाथोक के परसिया बहोरीपुर गांव के पास बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है| 2 लुट/चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतस बरामद|
इटियाथोक थाना क्षेत्र के खरिहा गांव के पास से 17 जुलाई की देर शाम को रिश्तेदारी में जा रहे राहगीर से मोबाइल, बाइक लूट के मामले का खुलासा पुलिस ने सात दिन बाद रविवार को कर दिया। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने इस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को परसिया बहोरीपुर के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर बाइक, नगदी और मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
17 जुलाई, 2022 को मोटरसाईकिल पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने संतोष कुमार मौर्य पुत्र राम भूलन मौर्य निवासी राजापुर, पोस्ट दत्तनगर माफी, थाना धानेपुर जनपद गोण्डा की मोटरसाईकिल व लगभग 600 की नगदी रिस्तेदार के यहां निमंत्रण में जाते समय ग्राम खरिहा चौराहे के पास लूटकर फरार हो गए थे। संतोष कुमार मौर्य की तहरीर पर थाना इटियाथोक में केस दर्ज किया गया|
विवेचना के क्रम में थाना इटियाथोक व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने लूट में संलिप्त 02 आरोपी अजय ओझा, और विनय ओझा को 23/24 जुलाई की रात्रि परासिया बहोरीपुर कब्रिस्तान के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी मोटरसाईकिल, एक अन्य चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर लिया गया।
अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अजय ओझा के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त अजय ओझा का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है। पकड़े गए अजय कुमार ओझा व विनय कुमार ओझा दोनों सगे भाई हैं। वह धानेपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नरसिंह डीह बैरागीजोत गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था।
बरामदगी: 1 मोटरसाईकिल एच०एफ० डीलक्स (लूट) , 1 मोटरसाईकिल अपाचे (चोरी की)