गोंडा: गोंडा पुलिस ने नाबालिग लड़की से जबरन निकाह कर रहे आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया| गोंडा में पुलिस ट्विटर हैंडल पर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस बिना देर किये थाना इटियाथोक क्षेत्र के पटवारी पुरवा विरमापुर दलबल के साथ पहुच गयी जहां एक नाबालिग लड़की के साथ जबरन 50 वर्षीय युवक निकाह कर रहा था।
मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के पटवारीपुरवा विरमापुर गांव का है, जहां कल 26 मार्च को गोंडा पुलिस को ट्विटर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक 50 वर्षीय अधेड़ नाबालिग से जबरन निकाह कर रहा था|
पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान में लेकर प्र0नि0 इटियाथोक को जबरन किए जा रहे निकाह को रूकवाने व आरोपी अभियुक्तों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम में नाबालिग लड़की के साथ जबरन निकाह करने की कार्यवाही को रूकवाकर आरोपी अभियुक्त-सराजुद्दीन, को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को वन स्टाप सेंटर भिजवाया गया। जिससे नाबालिग लड़की की आबरू बच गयी इस कार्य से एसपी व इटियाथोक पुलिस की आमजनमानस में सराहना हो रही है। थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
बताया गया कि किसी ब्यक्ति द्वारा पुलिस ट्विटर हैण्डल पर सूचना दी गयी थी की सराजुद्दीन पुत्र जोखू निवासी कटहिया विसनापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा दबाव डालकर एक नाबालिग लड़की से जबरन निकाह किया जा रहा है| पुलिस बिनादेर किये निकाह स्थल पर पहुच गयी जिससे घराती और बराती में हड़कम्प मच गया जहां शिकायत सही पाए जाने पर की सिराजु की उम्र 50 वर्ष है जबकि लड़की नाबालिग है जो उसके लड़की की उम्र की है। सिराजु को गिरफ्तार कर लड़की को वन स्टाप लाया गया है। सिराजु के विरुद्ध मु0अ0सं0-68/22, धारा 9/10/11 बाल विवाह प्रतिषेध अधि0 व 75 किशोर न्याय अधि0 के तहत थाना इटियाथोक में दर्ज किया गया है।