मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में 58 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण: किडनैपर्स ने मांगी 11 लाख की फिरौती, एसपी ने खुलासे के लिए गठित की टीमें

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कौड़िया क्षेत्र में 58 वर्षीय एक व्यक्ति के अपहरण और फिरौती मांगने की घटना सामने आई है| थाना कौड़िया के घुचुवापुर मौजा कोचवा के रहने वाले रामसेवक तिवारी को अ…

गोंडा में 58 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण: किडनैपर्स ने मांगी 11 लाख की फिरौती, एसपी ने खुलासे के लिए गठित की टीमें
गोंडा में 58 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण: किडनैपर्स ने मांगी 11 लाख की फिरौती, एसपी ने खुलासे के लिए गठित की टीमें — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कौड़िया क्षेत्र में 58 वर्षीय एक व्यक्ति के अपहरण और फिरौती मांगने की घटना सामने आई है|  थाना कौड़िया के घुचुवापुर मौजा कोचवा के रहने वाले रामसेवक तिवारी को अपहरण कर अपहरणकर्ताओं ने उनके बेटे के फोन पर मैसेज कर 11 लाख रुपए की मांग की है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| 



 थाना कौड़िया के घुचुवापुर मौजा कोचवा में सेवानिवृत्त गन्ना पर्यवेक्षक रामसेवक तिवारी के अपहरण व फिरौती मांगे जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिजनों से बातचीत की|  पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने रामसेवक तिवारी के अपहरण व फिरौती मामले के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी है|



परिजनों के मुताबिक,' कौड़िया थाना क्षेत्र के कोचवा गांव के गोंडा-बहराइच मार्ग पर उनका मकान व दुकान है| वह (रामसेवक तिवारी) सिर्फ रात में दुकान पर सोने के लिए आते है। दुकान से कुछ दूर पर खेत भी है | रोज की तरह सोमवार की रात वह (रामसेवक तिवारी) घर से खाना खाकर अपनी दुकान पर सोने के लिए आए थे। रात में खेत भी देखने गए थे। रात में ही अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण कर लिया, तथा उनके ही मोबाइल से उनके पुत्र प्रवीण कुमार तिवारी के मोबाइल पर भोर में एक मैसेज आया। जिस पर उनसे उनके पिता के बदले 11 लाख रुपये की मांग की गई, इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।



पड़ोसी जिले बहराइच के थाना विशेश्वरगंज के रनियापुर ककरहवा के निवासी रामसेवक तिवारी के बेटे प्रवीण तिवारी ने कौड़िया पुलिस थाने में जाकर के गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित पुलिस की कई टीमें लगाई है। वहीं, आज बुधवार को घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने निरीक्षण भी किया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।