मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हिमाचल के कांग्रेस MLA पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा भाजपा में शामिल

नई दिल्‍ली: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट…

हिमाचल के कांग्रेस MLA पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा भाजपा में शामिल
हिमाचल के कांग्रेस MLA पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा भाजपा में शामिल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कांग्रेस विधायक लखविंदर राणा और पवन काजल से मुलाकात की। कांग्रेस विधायक लखविंदर राणा और पवन काजल नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।



हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा,''कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल जी कांगड़ा से 2 बार विधायक रहें और वो आज हमारे पार्टी में शामिल हुए हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं इनके पार्टी में शामिल होने से बीजेपी को बड़ी ताकत मिलेगी|



जयराम ठाकुर ने कहा,''कांग्रेस उपाध्यक्ष और नालागढ़ से 2 बार विधायक रहें लखविंदर सिंह राणा जी भी आज हमारे पार्टी में शामिल हुए हैं, आपके पार्टी में शामिल होने से बीजेपी को निश्चित रूप से ताकत मिलेगी|



बता दें कि, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया था।  कांग्रेस ने पार्टी नेता पवन काजल और लखविंदर राणा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित भी कर दिया।


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संबंध में कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने लिखित फरमान भी जारी कर दिए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जो भी संगठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा, उसे पद मुक्त कर पार्टी से बाहर करेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।