गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में 76 स्वास्थ्य कर्मी गैर संचारी रोगों से पाए गए ग्रसित| इन कर्मियों के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। 1794 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गई जांच|
जांच में 9 आशा कार्यकर्ता,11 एएनएम,5 एमपीडब्ल्यू,7 स्टॉफ नर्स,6 लैब टेक्नीशियन,2 फार्मासिस्ट,19 सपोर्टिव स्टॉफ व 17 आंगनबाड़ी गैर संचारी रोगों से ग्रसित|
दो अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच चला फिट हेल्थ वर्कर अभियान|
फिट हेल्थ वर्कर अभियान के तहत जिला अस्पताल,सीएचसी,पीएचसी,जिले एवं ब्लॉक स्तर पर कार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की हुई जांच।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव