मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

गोंडा सिलेंडर ब्लास्ट: ढहे 2 मकान, 8 की मौत, DM ने घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर में ब्लास्ट से दो मकान जमींदोज हो गए। इनके मलबे में 15 लोग दब गए। जिन्हें पुलिस…

गोंडा सिलेंडर ब्लास्ट: ढहे 2 मकान, 8 की मौत, DM ने घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
गोंडा सिलेंडर ब्लास्ट: ढहे 2 मकान, 8 की मौत, DM ने घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर में ब्लास्ट से दो मकान जमींदोज हो गए। इनके मलबे में 15 लोग दब गए। जिन्हें पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। 8 मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और 4 बच्चे हैं। 6 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।




गोंडा जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने घटनास्थल का लिया जायजा| पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा| मृतक परिजनों की की जाएगी आर्थिक मदद| मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता दिलाने के लिए भेजी जा रही है रिपोर्ट|




एक ही परिवार के लोगों की हुई है मौत...सिलेंडर ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ है| मकान की दीवार कच्ची थी ब्लास्ट होने से मकान ढह गया|मकान के ढहने से कई लोग नीचे दब गए थे..जेसीबी के माध्यम से रेस्व्यू ऑपरेशन चलाकर के लोगों को निकाल लिया गया है| 8 लोगों की अब तक मौत हुई है वहीं सात लोग का इलाज चल रहा है...समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हर संभव मदद किया जा रहा है।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।



योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट की दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए भी आदेशित किया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 3 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।