मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा: वजीरगंज इलाके में सिलेंडर फटने से दो मकान ढहे, 8 की मौत, 7 घायल

गोंडा: गोंडा जिले में खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट से बड़ा हादसा| बीती रात खाना बनाते समय एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा मका…

गोंडा में सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा: वजीरगंज इलाके में सिलेंडर फटने से दो मकान ढहे, 8 की मौत, 7 घायल
गोंडा में सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा: वजीरगंज इलाके में सिलेंडर फटने से दो मकान ढहे, 8 की मौत, 7 घायल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा जिले में खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट से बड़ा हादसा| बीती रात खाना बनाते समय एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा मकान ढह गया| सिलेंडर फटने से आसपास के दो मकान ढह गए। 15 लोग मलवे में दबे| 8 लोगों की मौत 7 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया|1 के मलवे में दबे होने की आशंका| 



मृतकों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल....नुरूल हसन के मकान में विस्फोट 2 घर हुये जमींदोज| घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज| वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गाँव में हुआ विस्फोट।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट की दुर्घटना लिया संज्ञान|दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है| मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं|


सीएम योगी आदित्यनाथ ने घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए भी आदेशित किया है।


जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के ठठेरपुरवा में मंगलवार की रात दस बजे के बाद खाना पकाते समय गैस सिलेंडर में वि??्फोट हो गया। इससे पूरा मकान ढह गया। मकान के मलबे में 15 लोग दब गए। मौके पर स्थानीय लोग व पुलिस ने सात लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई।



टिकरी के ठठेरपुरवा निवासी नुरुलहसन पुत्र नसीहत अली के घर पर मंगलवार की रात दस बजे खाना पकाया जा रहा था। खाना पकाते समय सिलेंडर में विस्फोट हो गया। डायल 112 ने इसकी सूचना एसपी कंट्रोल रूम पर दी। रात 11 बजे वजीरगंज थाना पुलिस, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसपी संतोष मिश्र सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू चलाकर जेसीबी से मलबा हटा कर सात लोगों को जिंदा निकाल लिया गया। सभी सात घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया है।



हादसे में निसार अहमद, शमशाद अहमद, शहरूलनिशा, रुबीना, शहबाज, नूरी सबा, मेराज व सुहेब की मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद जैद (8) पुत्र निसार अहमद, निजाम (10) पुत्र आरिफ शेख, रेहाना पुत्र आरिफ, इरशाद अहमद पुत्र नुरूलहसन, नूरुलहसन पुत्र नसीरुद्दीन, अनीसा बानो, फकीर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में रात एक बजे के बाद भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।