मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में गौरा चौकी-बभनान मार्ग पर गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार युवकों को रौंदा: दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बभनान/गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में थाना खोड़ारे क्षेत्र के गौराचौकी-बभनान मार्ग पर गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर…

गोंडा में गौरा चौकी-बभनान मार्ग पर गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार युवकों को रौंदा: दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
गोंडा में गौरा चौकी-बभनान मार्ग पर गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार युवकों को रौंदा: दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बभनान/गोंडा:  यूपी के गोंडा जिले में थाना खोड़ारे क्षेत्र के गौराचौकी-बभनान मार्ग पर गन्ना लदे ट्राला ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राला छोड़कर फरार हो गया। थाना खोड़ारे क्षेत्र के सबरापुर के बनकटवा बाजार के पास गन्ना लदे ओवर लोड ट्राले ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मारने से बाइक सवार ट्राले के नीचे आ गए, जिससे दबकर दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी। ड्राइवर ट्राला छोड़ कर मौके से फरार हो गया |



युवकों की मौत से आक्रोशित लोगों ने युवकों के परिजनों के साथ बाजार में धरने पर बैठ गए। मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे सीओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और धरना समाप्त हुुआ।



दोनों मृतक युवक खोडारे थाना क्षेत्र के बगदर ग्रन्ट गांव निवासी बताए जा रहे है। मृतक युवकों की पहचान (20) पुत्र रामविलास व अर्जुन कुमार (22) पुत्र राम प्रकाश के रूप में हुई है । रविवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र के ही भगवानपुर गांव में होली मिलने गए थे। होली मिलन के बाद दोनों रविवार देर शाम तकरीबन सात बजे घर लौट रहे थे।



दोनों गौराचौकी-बभनान मार्ग पर साबरपुर के बनकटवा बाजार गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों ट्राला के चक्के के नीचे चले गए। ट्राला के नीचे दबकर दोनों की मौके पर मौत हो गई।



 बताया गया है कि ट्राले के पहिया के नीचे सर आने से दोनों युवकों का सिर कुचलकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। परिजन व क्षेत्रीय लोग द्वारा मृतक युवकों के शव को सड़क पर रखकर बभनान खोड़ारे मार्ग जाम कर दिया गया। मौके पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने परिजनों - लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया| घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ संजय तलवार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने तक जाकर धरना समाप्त हुआ।



पुलिस ने बताया,''थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है ,प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है| मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।