मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा में शिक्षक हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार: दोस्ती पर भारी पड़े 12 लाख, उधारी मांगने पर युवक ने दोस्तों संग मिलकर की थी हत्या

गोण्डा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा में 23 फरवरी को हुई शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| मनकापुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी हत्याकाण्ड का खुलासा क…

गोंडा में शिक्षक हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार: दोस्ती पर भारी पड़े 12 लाख, उधारी मांगने पर युवक ने दोस्तों संग मिलकर की थी हत्या
गोंडा में शिक्षक हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार: दोस्ती पर भारी पड़े 12 लाख, उधारी मांगने पर युवक ने दोस्तों संग मिलकर की थी हत्या — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोण्डा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा में 23 फरवरी को हुई शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है|  मनकापुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी हत्याकाण्ड का खुलासा कर घटना कारित करने वाले 3 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| गोंडा जिले में बीती 23 फरवरी को मनकापुर के आईटीआई गैस गोदाम के पास शिक्षक का शव मिला था। शव की पहचान अभिषेक त्रिपाठी निवासी सबरापुर थाना छपिया जनपद गोंडा के रूप में हुई थी। झाड़ियों में मिले शव पर चोट के निशान भी मिले थे। मृतक की पत्नी बबिता त्रिपाठी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली मनकापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।




पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी मनकापुर के पर्यवेक्षण में 3 टीमे गठित कर इस मामले का सूक्ष्मता से अन्वेषण कर घटना के सही अनावरण करने व दोषी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 मनकापुर व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे।



अभिषेक त्रिपाठी की हत्या मामले में प्र0नि0 मनकापुर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा किए गए सूक्ष्मता से अन्वेषण व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो/भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक व अभियुक्त वीरेन्द्र तिवारी के बीच लगभग 12 लाख रूपये का लेन देने का विवाद था। रूपयो की लेन-देन के चलते मृतक व अभियुक्त वीरेन्द्र तिवारी के बीच कई बार आपस में विवाद भी हुआ था। 



22 फरवरी 2022 को मृतक अभिषेक त्रिपाठी अभियुक्त वीरेन्द्र तिवारी की दुकान पर अपने रूपये मांगने आया था। जिसपर अभियुक्त वीरेन्द्र तिवारी अपने साथी अभियुक्तों-अभय नाथ शुक्ला व बृजेश सिंह के साथ मिलकर अभिषेक त्रिपाठी के सिर पर लोहे की राड मारकर हत्या कर दी थी तथा शव को छुपाने के लिए अल्टो कार की मदद से आईटीआई गैस गोदाम के पास सड़क किनारे गढ्ढे में शव को फेंक दिया था। 



प्र0नि0 मनकापुर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा तीनों आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की राड, मृतक का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 1 अल्टोकार आदि समान बरामद कर लिया गया। तीनों आरोपियों द्वारा अपने-अपने जुर्म को स्वीकार भी किया गया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मनकापुर में विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000/- रू0 से पुरस्कृत किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्तगणः

01. वीरेन्द्र तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी नि0 कुडवासीर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

02. अभय नाथ शुक्ला उर्फ शिवम शुक्ला पुत्र राधवराम शुक्ला नि0 लोहा मण्डी रफीनगर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

03. बृजेश सिंह पुत्र सूर्यमणि सिंह नि0 ग्राम व पो0 मल्हीपुर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।




क्या है मामला

छपिया थाना के खोड़ारे क्षेत्र के ग्राम साबरपुर के रहने वाले शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी (42) की मंगलवार की रात हत्या कर शव आईटीआई के समीप गड्ढे में फेंककर फरार हो गए थे। अभिषेक की पत्नी बबिता त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि पति अभिषेक त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय रमाकांत त्रिपाठी उर्फ झिनकन त्रिपाठी समरूपुर जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। पत्नी के मुुताबिक, बच्चों को पढ़ाने के लिए पति और बच्चों के साथ आईटीआई मनकापुर में किराये पर रहती थी। उसकी चचेरी सास का निधन हो गया था। इसलिए वह परिवार के साथ गांव चली गई थी। 



पांच दिन पहले दोनों बच्चों को ननद माया देवी के साथ आईटीआई भेज दी थी। जबकि पति अभिषेक के साथ गांव पर रुक गई थी। अभिषेक गांव से स्कूल आते-जाते थे। अभिषेक की बहन माया ने बताया कि मंगलवार को अभिषेक गांव से स्कूल गए थे। वहां से आईटीआई पहुंचे और मनकापुर के एक कपड़ा व्यापारी से पैसों के लेनदेन की बात कर रहे थे|



पैसे के लेनदेन को लेकर वीरेंद्र से हुआ था झगड़ा

साबरपुर गांव के रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी ने मनकापुर के रहने वाले वीरेंद्र त्रिपाठी को 12 लाख रुपये उधारी दी थी। काफी दिन बीतने के बाद भी वीरेंद्र ने अभिषेक के पैसे वापस नहीं किए तो उसने पैसों की मांग की। दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। अभिषेक घर नहीं लौटा और आईटीआई के पास उसका शव पड़ा मिला।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।