मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी में समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही, समाधान तो छोड़ दीजिए- प्रियंका गांधी

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज अमेठी और प्रतापगढ़ में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देकर उत्तर प्रदेश में कांग…

यूपी में समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही, समाधान तो छोड़ दीजिए- प्रियंका गांधी
यूपी में समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही, समाधान तो छोड़ दीजिए- प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज अमेठी और प्रतापगढ़ में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील की। उन्होंने प्रयागराज में आयोजित रोडशो में हिस्सा लिया, इस दौरान लोगों ने काफिले पुष्पवर्षा कर उत्साह जताया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समस्याओं की सुनवाई तक नहीं हो रही रहिए, समाधान तो छोड़ दीजिए। आज मेरी बहनों की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। सबसे ज्यादा मेहनत मेरी बहनें करती हैं और महंगाई का सबसे ज्यादा यही उठाती हैं। इसी तरह मेरे किसान भाइयों की परिस्थिति पिछले पांच वर्ष में ख़राब हुई है। आज छुट्टा जानवर, महंगाई, खाद की किल्लत, डीजल की कीमतों और उपज का सही दाम न मिलने से वह भी परेशान हैं।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में 2,500 रुपये क्विंटल गेहूं-धान खरीद रही है। हम कह रहे हैं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर यहां भी गेहूं-धान 2,500 रुपये क्विंटल ख़रीदा जाएगा। छुट्टा जानवर की समस्या के बारे में पीएम कहते हैं कि मुझे संज्ञान ही नहीं था, अब संज्ञान में आया है, इसे सुलझाऊंगा। पांच साल से क्या कर रहे थे आप ? अमेरिका में जब कोरोना हुआ और राष्ट्रपति को खांसी आई, तो उसका संज्ञान हो गया, अपने उनको चिट्ठी लिख दी। और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में समस्याओं से जूझ रहे किसानों का संज्ञान ही नहीं आया। आपके मुख्यमंत्री ने बताया नहीं ?



कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इतना बड़ा प्रदेश जिसमें सबसे ज्यादा नौजवान हैं, हुनर है, उपजाऊ जमीन है। इन परिस्थितियों में आ गया है कि महंगाई बढ़ती जा रही है, रोजगार घटते जा रहे हैं, छुट्टा जानवर आपकी फसल खा रहे हैं, और सरकार कुछ नहीं कर रही है। एक बोरा राशन और एक मुफ्त का गैस सिलिंडर और कुछ पैसे देकर सरकार को लगता है कि उनकी जानकारी ख़त्म। कांग्रेस की सरकार ने इस क्षेत्र में बीएचईएल, एचएएल और फुर्सतगंज का हवाई अड्डा दिया। पांच साल में इस सरकार की जिम्मेदारी थी कि रोजगार के बड़े संसाधन विकसित करते, उद्योग धंधे लगाते, लेकिन इन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।



उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है, तो सपा, बसपा, भाजपा सिर्फ धर्म और जाति की बात कर, आपके जज्बातों को उभारकर वोट लेकर सत्ता में आ जाते हैं। वे बिना काम किए आपका फायदा उठा रहे हैं। वे इसीलिए आपका विकास नहीं करते हैं। इन्होंने गौशालाएं बनाई, वह नर्क वाली स्थिति में हैं। वहां चारा नहीं, पानी नहीं, शेड नहीं, गायें मर रही हैं। तो यह कौन सा धर्म निभा रहे हैं। आपसे वोट लेकर सत्ता में आते हैं और अपने उद्योगपति मित्रों को सारी संस्थाएं बेच डाली। वे हजार करोड़ कमाते हैं और किसान की आय आज 27 रुपए है। आपके अपने भविष्य के प्रति वोट आपकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसे ठीक से निभाइए। आज आप गलत पार्टी को चुनेंगे, तो पांच साल पछतायेंगे। लोग अपने और बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।



श्रीमती गांधी ने कहा कि समस्याएं इसलिए हैं क्योंकि सरकार ने उन्हें कम करने की कोशिश ही नहीं की। हमने नौजवान, किसान, महिलाओं को सशक्त, सक्षम बनाने के लिए योजनाएं बनाई हैं। हम महिलाओं को 40 प्रतिशत भागीदारी देने की बात कर रहे हैं। हम 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। आपको गरीब रखने, आपका पेट खाली रखने की साजिश है इन राजनीतिक दलों की। आपके साथ अपराध होता है, न तो अखिलेश  आपके साथ दिखते हैं और न ही मायावती दिखती हैं। प्रधानमंत्री लखीमपुर में किसानों को कुचलने वाले के पिता के साथ मंच साझा करते हैं। जब तक कांग्रेस ने आंदोलन नहीं किया, तब तक उस लड़के पर कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए यह स्थिति बदलो, अपने बच्चों का भविष्य मजबूत करना है, तो आपको खड़ा होकर हर नेता से कहना पड़ेगा कि या तो हमारा विकास करो या रास्ता देखो। इसलिए मैं आपसे आग्रह कर रही हूं कि इस बार अपना वोट अपने विकास के लिए डालो और कांग्रेस को वोट दो, क्योंकि कांग्रेस ही आपकी समस्याओं का समाधान कर सकती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।