मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, दो साथियों संग मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

गोंडा: गैंगरेप के बाद 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या मामले में गोंडा पुलिस ने फरार आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है| गोंडा की नवाबगंज पुलिस ने रात में मुठभेड़ के दौरान अपराधी को गिरफ्तार कर ल…

गोंडा: गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, दो साथियों संग मिलकर वारदात को दिया था अंजाम
गोंडा: गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, दो साथियों संग मिलकर वारदात को दिया था अंजाम — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गैंगरेप के बाद 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या मामले में गोंडा पुलिस ने फरार आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है| गोंडा की नवाबगंज पुलिस ने रात में मुठभेड़ के दौरान अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर दुष्कर्म व हत्या करने के जुर्म में 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी अजय कुमार के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोपी अजय कुमार पर दो साथियों के साथ मिलकर एक नाबालिग दलित लड़की से दुष्कर्म करने का भी आरोप है। आरोपियों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर लाश बाग में फेंक दी।


पुलिस ने बताया कि,'थाना नवाबगंज पुलिस ने 15 फरवरी 2022 की रात्रि पुलिस मुठभेड में दुष्कर्म व हत्या करने के 25000 के इनामिया अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया|




पुलिस ने बताया कि,''4 फरवरी की रात्रि अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसमें थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने मात्र 12 घण्टे के अन्दर 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।  पुलिस ने बताया कि,'' गैंगरेप व हत्या करने के मामले में संलिप्त अभियुक्त अजय कुमार वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने 25000 का पुरस्कार घोषित किया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत का विधिक कार्यवाही की गयी।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-girl-murdered-after-gang-rape-in-gonda-both-the-accused-arrested-in-police-encounter


बता दें कि,' थाना नवाबगंज के अंतर्गत के एक गांव में 04 फरवरी, 2022 शुक्रवार की रात में घर से बाहर शौच के लिए निकली किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 05 फरवरी, 2022 को दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था| 05 फरवरी, 2022 को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया था कि,'',''पुलिस मुठभेड़ मे दुष्कर्म व हत्या करने के आरोपी अभियुक्त महेश यादव पुत्र जुग्गीलाल व संजय पुत्र राम लगन पुलिस मुठभेड़ मे मात्र 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया|



थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया था कि उसकी बेटी शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे शौच जाने को कहकर घर से निकली थी। मगर काफी देर बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसकी बेटी का अर्धनग्न शव घर से 100 मीटर की दूरी पर यूके लिप्टस के बागीचे में पड़ा मिला था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।