मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी का कानपुर में रोड शो: फूलों की बौछार से हुआ स्वागत, कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) बुधवार को कानपुर के दौरे पर हैं। कांग्रेस नेता…

प्रियंका गांधी का कानपुर में रोड शो: फूलों की बौछार से हुआ स्वागत, कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट
प्रियंका गांधी का कानपुर में रोड शो: फूलों की बौछार से हुआ स्वागत, कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) बुधवार को कानपुर के दौरे पर हैं।  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कानपुर में रोड शो किया।



प्रियंका गांधी कानपुर की 5 विधानसभा सीटों पर शोड शो और जनसभा कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कानपुर किदवई नगर, आर्यनगर, सीसामऊ, गोविंद नगर और कल्याणपुर विधानसभा सीट पर रोड शो और जनसभाएं करेंगी।




किदवई नगर विधानसभा सीट को कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता है। किदवई नगर सीट ब्राह्मण बाहुल्य सीट है। विधानसभा चुनाव 2012 के चुनाव में हुए परिसीमन के बाद किदवई नगर सीट अस्तित्व में आई थी। गोविंद नगर सीट से टूटकर किदवई नगर विधानसभ सीट बनाई गई थी। विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस से अजय कपूर विधायक बने थे। इससे पहले अजय कपूर गोविंद नगर सीट से दो बार विधायक रह चुके थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के महेश त्रिवेदी ने हराया था।



किदवई नगर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। बीजेपी ने एक बार फिर से महेश त्रिवेदी पर भरोसा जताया है, और उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय कपूर और बीजेपी के महेश त्रिवेदी के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट पर प्रबुद्ध वर्ग के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। प्रियंका गांधी के रोड शो और जनसभा से पार्टी के पक्ष में माहौल जरूर बनेगा। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।