मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में 'फर्जी अपहरण' की सूचना देने वाला गिरफ्तार: बेटे के अपहरण की झूठी शिकायत की थी , गाँव के ही शख्स पर लगाया था आरोप

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना तरबगंज पुलिस ने' फर्जी अपहरण की सूचना देने वाले आरोपी राधेश्याम उर्फ भोलू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है| घटनाक्रम के मुताबिक,'1 जून, 2022 को थाना तरबगंज…

गोंडा में 'फर्जी अपहरण' की सूचना देने वाला गिरफ्तार: बेटे के अपहरण की झूठी शिकायत की थी , गाँव के ही शख्स पर लगाया था आरोप
गोंडा में 'फर्जी अपहरण' की सूचना देने वाला गिरफ्तार: बेटे के अपहरण की झूठी शिकायत की थी , गाँव के ही शख्स पर लगाया था आरोप — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना तरबगंज पुलिस ने' फर्जी अपहरण की सूचना देने वाले आरोपी राधेश्याम उर्फ भोलू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है| घटनाक्रम के मुताबिक,'1 जून, 2022 को थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत गोपसराय निवासी बुद्धराम विश्वकर्मा पुत्र प्यारे विश्वकर्मा ने सूचना दिया कि मेरा पुत्र राधेश्याम उर्फ भोलू विश्वकर्मा न्योता खाने ग्राम सभा डबरी गया था रास्ते में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे पुत्र की आँख पर पट्टी बांधकर अपहरण कर ले गया है। तथा मेरे पुत्र के मोबाइल से मेरे ही गाँव के निवासी विवेक सिंह के फोन पर काल करके 2 लाख रूपये की फिरौती की माँग की जा रही है। 



घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल अभियोग  पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में टीमे लगायी गयी थी।



उक्त के क्रम में थाना तरबगंज पुलिस व अन्य गठित टीमों द्वारा अपने तकनिकी माध्यमों से व लोगों से पूछताछ व गोपनीय जानकारी करते हुए लगातार गहन सुरागरसी -पतारसी करते हुए अपृहत को लोकेशन के आधार पर बरामद किया गया। 



गहन पूछताछ से यह बात प्रकाश में आयी कि अपहरण की तथाकथित घटना अपहृत राधेश्याम उर्फ भोलू विश्वकर्मा द्वारा स्वयं ही अपने गाँव के विवेक सिंह से दो लाख रूपया प्राप्त कर कर्जा चुकाने के उद्देश्य से छल कपट कर झूठा अपहरण की योजना बनायी। अपहरण की फर्जी सूचना देने वाले को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।