गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस ने' ''अवैध बम बनाने की फैक्ट्री'' का भंडाफोड़ किया है| अवैध बम बनाने की फैक्ट्री'' का भंडाफोड़ के साथ ही बुधवार शाम को नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ले में हुए ''जबरदस्त बम विस्फोट' का पुलिस ने भी भंडाफोड़ कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि,'' थाना नवाबगंज पुलिस को मुखबिर खास सूचना मिली की थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास तेज धमाका हुआ है । प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थानाध्यक्ष नवाबगंज व एसओजी की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंचने तथा डॉग स्क्वॉयड व फोरेसिंक टीम को घटनास्थल की जांच करने के निर्देश दिए थे|
जिसके क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी पुरुषोत्तम केसरवानी व कृष्ण नरायन केसरवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद सर्किट बम, 01 अदद पिस्टल 0.32 बोर मय 12 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर मय 06 अदद जिन्दा कारतूस, बम व अवैध शस्त्र बनाने की सामग्री व उपकरण तथा 02 किलो नाजायज गांजा बरामद किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया इस पूरे प्रकरण में पुरषोत्तम केसरवानी उर्फ़ बड़का एवं कृष्ण नरायण केसरवानी को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने पूरी घटना को अंजाम देने की बात बताई है। वही कृष्ण नरायन केसरवानी के विरुद्ध कुछ वर्ष पूर्व भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है।
पुलिस की जांच में पता चला कि बंद मकान में बम एवं अवैध शस्त्र बनाने का कार्य चल रहा था, जिसमें बम बना कर धूप में सुखाने के लिया रखा गया था जो विस्फोट कर गया, जिसकी लोगों ने जानकारी दी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. पुरुषोत्तम केसरवानी उर्फ बड़का पुत्र रामबाबू केसरवानी नि0 पुरानी सब्जी मण्डी मो0 मुट्ठीगंज कस्बा व थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
02. कृष्ण नरायन केसरवानी उर्फ बब्लू पुत्र रामबाबू केसरवानी नि0 पुरानी सब्जी मण्डी मो0 मुट्ठीगंज कस्बा व थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।
बरामदगी विवरण
01. 03 अदद सर्किट बम ।
02. 01 अदद पिस्टल 0.32 बोर मय 12 जिन्दा कारतूस ।
03. 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस
04. 02 किलो नाजायज गांजा
05. बम व अवैध शस्त्र बनाने की सामग्री व उपकरण।