गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में तहसील तरबगंज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त मुकेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया ।
थाना न??ाबगंज के कटरा भोगचंद निवासी अभियुक्त मुकेश पुत्र राम धीरज ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भाग ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना नवाबगंज मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में विधिक कार्यवाही की गयी।
लड़की के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई। तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मारी भी गयी। आरोपी को हाजिर करने के लिए परिजनों पर भी दबाव बनाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को भगा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय भेज गया।