गोंडा: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 96 लाख रुपये के हुए घोटाले का मामला| रात में एडी बेसिक देवीपाटन के साथ डीएम की बैठक...एडी बेसिक देवीपाटन विनय मोहन वन ने जिला समन्वयक से मांगी पूरे मामले को लेकर रिपोर्ट| एडी बेसिक ने जारी किया जिला समन्वयक रजनी श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस|
गोंडा के 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 96 लाख रुपये का घोटाला| 17 स्कूलों में एक हजार से ऊपर छात्राएं, खानपान, स्टेशनरी, कंटीजेंसी का लाखों रुपये हजम...प्रेरणा पोर्टल एप पर फीड है बालिकाओं की संख्या शून्य|
विद्यालय बन्द होने के दौरान जब नहीं आई बालिकाएं तो कहां गया पैसा...कस्तूरबा स्कूलों में 6 से 8 तक बच्चियों की होती है पढ़ाई..आवासीय सुविधा,ड्रेस,भोजन,मेडिकल के साथ होती है पढ़ाई|
विजय किरण आनंद राज्य परियोजना निदेशक के पत्र से खलबली...पोर्टल एप्प फीडिंग से दिक्कत-जिला समन्वयक...पोर्टल ऐप अपग्रेडिंग के कारण दिक्कत, समय से प्रेरणा एप पर नहीं हुई फीडिंग| शासन से मिले एक भी पैसे का नहीं हुआ घोटाला...रजिस्टर में एक एक बालिका की उपस्थिति दर्ज।
एडी बेसिक देवीपाटन विनय मोहन वन द्वारा जिला समन्वयक रजनी श्रीवास्तव को जारी कारण बताओ नोटिस में लिखा है,''के.जी.बी.वी. छात्राओं की उपस्थिति कम दर्ज/न होने के बावजूद भी भोजन मद, मेडिकल केअर/कन्टीजेन्सी मद व स्टेशनरी एवं शिक्षण सामग्री मद में लगभग शत-प्रतिशत धनराशि का भुगतान किये जाने की स्थिति वित्तीय अनियमितता का घोतक होने पर जनपद में संचालित समस्त के.जी.बी.वी. का विद्यालयवार भुगतान की गयी धनराशि के सम्बन्ध में सन्दर्भित पत्र दिनांक 24.05.2021 में उल्लेखित 08 बिन्दुओं पर अभिलेखों की जांच कर जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु अधोहस्ताक्षरी को निर्देश दिये गये हैं।
गत वर्ष से ही कोरोना-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु विद्यालयों को समय-समय पर बन्द किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है एवं कतिपय माह में विद्यालय खुलने की स्थिति में 50 प्रतिशत बालिकाओं को ही आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बुलाये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति ऑनलाइन प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश भी प्राप्त है। माह फरवरी व मार्च 2021 में पोर्टल पर किसी भी विद्यालय द्वारा बालिकाओं की उपस्थिति दर्ज नहीं करायी गयी है जिससे प्रतीत होता है कि विद्यालय में उक्त माह में बालिकाओं की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर शून्य रही है। बालिकाओं की उपस्थिति शून्य होने के बाद भी बालिकाओं के भोजन मद, मेडिकल केअर इत्यादि की धनराशि का व्यय किया जाना कदापि उचित नहीं है।
अस्त आपको कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हए निर्देशित किया जाता है कि उक्त के सम्बन्ध में समस्त विद्यालयों में बालिकाओं की उपस्थिति रही है तो कुल नामांकन के सापेक्ष विद्यालय में कितनी बालिकायें उक्त अवधि में उपस्थित थी, उपस्थित होने पर उनकी उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज क्यों नहीं करायी गयी, कम उपस्थिति पर शत-प्रतिशत बालिकाओं के सापेक्ष प्राप्त धनराशि का उपभोग किस आधार पर किया गया के सम्बन्ध में साक्ष्य सहित आख्या पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अन्दर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में वित्तीय अनियमितता हेत् आपके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव