गोंडा: गोंडा जिले में उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना का हुआ शुभारंभ| गोंडा जिले में कोरोना काल में अनाथ हुए 67 बच्चों को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सौंपे प्रमाण पत्र| ''उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना' का शुभारंभ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया| वहीं जनपद स्तर पर जिलाधिकरी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में एनआईसी में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया|
डीएम गोंडा ने कहा,''कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के लिए वरदान साबित होगी उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना| इस योजना के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता व संरक्षकों को खोने वाले बच्चों के पालन, पोषण, शिक्षा व संरक्षण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी यह योजना|
नौनिहालों के जीवन में नये उत्साह, उमंग का संचार करेंगी, इस योजना के तहत चार हजार रूपये प्रतिमाह मिले??ा, जब तब बालक 18 वर्ष का नहीं हो जायेगा| इसके आलावा भी उन्हें अन्य सहायताएं जैसेे अटल आवास योजना के तहत बने भवनों में यदि वह पढ़ाई करना चाहते हंै तो उन्हें इसकी सुविधा दी जायेगी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने की सुविधा दी जायेगी|
जनपद में इस योजना के तहत अब तक 67 बच्चों का चयन किया गया है |जिसमें प्रथम चरण में 52 बच्चों को इसका लाभ दिया जायेगा|जबकि द्वितीय चरण में गोंडा जिले 15 बच्चों को लाभ दिया जायेगा| एनआईसी में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने प्रमाण पत्र सौंपा।