मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए सीएम योगी ने शुरू की 'बाल सेवा योजना', राज्य में 4050 बच्चों को हर मह मिलेंगे 4,000 रु.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' का शुभारम्भ किया | उन्होंने कहा,''प्रधानमंत्री जी ने खासतौर से उन बच्चों के लिए स्कीम लागू करने को कहा जिन्होंने कोरोना क…

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए सीएम योगी ने शुरू की 'बाल सेवा योजना', राज्य में 4050 बच्चों को हर मह मिलेंगे 4,000 रु.
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए सीएम योगी ने शुरू की 'बाल सेवा योजना', राज्य में 4050 बच्चों को हर मह मिलेंगे 4,000 रु. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' का शुभारम्भ किया | उन्होंने कहा,''प्रधानमंत्री जी ने खासतौर से उन बच्चों के लिए स्कीम लागू करने को कहा जिन्होंने कोरोना कालखंड में अपने माता-पिता या लीगल अभिभावक को खोया है|



मुख्यमंत्री योगी ने कहा,''प्रदेश में 240 ऐसे बच्चे हैं, जिन्होंने कोरोना कालखंड में अपने माता-पिता दोनों को खोया है। 3,810 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने माता या पिता या लीगल अभिभावक को खोया है|



उन्होंने कहा,'''उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के तहत इन 4,050 बच्चों के लिए आज मा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी के कर कमलों से प्रत्येक माह ₹4,000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराने के कार्य का शुभारंभ किया गया है|




मुख्यमंत्री योगी ने कहा,'किसी भी कारण निराश्रित हुए बच्चों के लिए प्रदेश के 18 कमिश्नरी में अटल आवासीय विद्यालय निर्माणाधीन हैं। बच्चों की देखभाल, अत्याधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने व उनकी स्किल डेवलपमेंट को तेज करने के लिए 18 अटल आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने जा रहे हैं|




उन्होंने कहा,''निराश्रित बालिकाएं जो शादी योग्य हो चुकी हैं, उन्हें 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के तहत UP. Govt.  अपनी निधि से शादी के लिए ₹1.01 लाख उपलब्ध कराएगी| प्रधानमंत्री जी ने प्रभावित बच्चों के सहयोग व सशक्तीकरण के लिए PM CARES For Children योजना की घोषणा की है। इस बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश शीघ्र आने वाले हैं। PM cares के सहयोग से भी हम बच्चों को आच्छादित करने की कार्ययोजना को आगे बढ़ा पाएंगे|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।