मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया आज थाम सकते है सपा का दामन

गोंडा: करनैलगंज से बीजेपी विधायक आज थाम सकते है समाजवादी पार्टी का दामन| विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया आज थाम सकते है समाजवादी पार्टी का दामन| करनैलगंज विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने अजय…

टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया आज थाम सकते है सपा का दामन
टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया आज थाम सकते है सपा का दामन | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: करनैलगंज से बीजेपी विधायक आज थाम सकते है समाजवादी पार्टी का दामन| विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया आज थाम सकते है समाजवादी पार्टी का दामन| करनैलगंज विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का काटा है टिकट। अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद से नाराज थे।




सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह, गौरा से प्रभात वर्मा, तरबगंज से प्रेम नारायण पांडेय, मनकापुर से समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, मेहनौन से विनय द्विवेदी व कटरा बाजार से बावन सिंह को फिर टिकट देकर भाजपा ने अपना भरोसा बरकरार रखा है। वहीं, करनैलगंज से नए चेहरे के रूप में अजय कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। 




करनैलगंज विधानसभा की अहम बात यह है कि यहां पार्टी के सिम्बल पर कम व्यक्तिगत तौर पर प्रत्याशियों के बीच चुनाव होता आया है। शुरुआत के वर्षों में इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीं ठाकुर मतदाता बहूल्य होने के कारण यहां पर सबसे ज्यादा विधायक भी इसी जाति से निर्वाचित होते रहे हैं। 1980 और 1985 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उमेश्वर प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की। 



1989 में निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने जीत दर्ज की। 1991 से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। फिर उन्होंने बीजेपी से 1991 में जीत दर्ज की और भाजपा का खाता खोला। 1990 में रामजन्म भूमि का मुद्दा उठने के बाद रामलाहर में 1993 और 1996 के विधानसभा चुनाव में भी वह लगातार चुनाव जीते। इस तरह वह लगातार चार विधानसभाओं में निर्वाचित हुए हैं। 2002 में बसपा से योगेश प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की। इस बीच करनैलगंज में उपचुनाव हुआ। जिसमें लल्ला भैया की बहन बृज सिंह विधायक चुनी गईं। 2007 में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की।



वहीं 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा छोड़ सपा में आये। सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह ने दूसरी बार जीत दर्ज की। 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर अजय प्रताप सिंह भाजपा लहर में विजयी हुए। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में एक लंबे समय से दो ही घरानों के बीच राजनीति का सफर चलता रहा। वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह के बजाय अजय कुमार सिंह को मैदान में उतार कर लोगों को चौंका दिया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।