मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गौरा विधानसभा में रहना है तो ठाकुरों- ब्राह्मणों को अल्लाह-अल्लाह कहना है: बृजभूषण शरण सिंह ने ताबेपुर प्रधान प्रतिनिधि हत्याकांड को 'बताया' सुनियोजित राजनीतिक साजिश

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तांबेपुर के प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह हत्याकांड को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी ही पार्टी के विधा…

गौरा विधानसभा में रहना है तो ठाकुरों- ब्राह्मणों को अल्लाह-अल्लाह कहना है: बृजभूषण शरण सिंह ने ताबेपुर प्रधान प्रतिनिधि हत्याकांड को 'बताया' सुनियोजित राजनीतिक साजिश
गौरा विधानसभा में रहना है तो ठाकुरों- ब्राह्मणों को अल्लाह-अल्लाह कहना है: बृजभूषण शरण सिंह ने ताबेपुर प्रधान प्रतिनिधि हत्याकांड को 'बताया' सुनियोजित राजनीतिक साजिश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तांबेपुर के प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह हत्याकांड को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी ही पार्टी के विधायक-सांसद पर हमला बोला है। बृजभूषण शरण सिंह ने ताबेपुर प्रधान पुत्र भोलू सिंह की हत्या को सुनियोजित राजनैतिक ख़ड़यंत्र बताया है|‘ये हत्या राजनैतिक वर्चस्व के चलते करवाई गई है।



शुक्रवार को दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की शोकसभा में शामिल होने पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि, मैने आज हज़ारो समर्थको के साथ पीड़ित परिवार से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की लड़ाई लड़ने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया।



बृजभूषण शरण सिंह कहा कि, अपराध को संरक्षण देने की परम्परा का न मै समर्थन करता हूँ न मेरी सरकार इसका समर्थन करेगी । ताबेपुर प्रधान पुत्र भोलू सिंह की हत्या सुनियोजित रजनैतिक ख़ड़यंत्र से की गयी हैं। 



उन्होंने कहा,'' गौरा विधानसभा में रहना है तो अल्लाह-अल्लाह कहना है,''किसको को कहना है-  ठाकुर को अल्लाह-अल्लाह कहना,..ब्राह्मण को अल्लाह-अल्लाह कहना है ...अन्य जातियों को भी अल्लाह-अल्लाह कहना है, दलितों को भी अल्लाह-अल्लाह कहना है। यहाँ तक की कुर्मी समाज को भी जो इनके साथ नहीं हैं उनको भी अल्लाह-अल्लाह कहना है। अगर यहां रहना हो तो अल्लाह-अल्लाह कहना है।



बता दें कि,'छपिया थाना क्षेत्र के ताबेपुर की ग्राम प्रधान ईश्वरवती के बेटे दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू की 'रविवार, 26 जून 2022 को गांव के बाग में बने मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी| मृतक के भाई राहुल सिंह ने भाजपा विधायक प्रभात वर्मा पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-third-accused-arrested-in-pradhanpati-durgesh-singh-alias-bholu-murder-case


वही, मामले में भोलू की पत्नी दामिनी सिंह चुनावी रंजिश में पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे विक्रम वर्मा उर्फ विक्की, बलजीत वर्मा, गांव के ही अवधेश वर्मा व एक अन्य के खिलाफ थाना छपिया में हत्या व हत्या की साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-durgesh-singh-alias-bholu-singh-shot-dead-in-chhapia-ps-area


दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की हत्या में पुलिस ने अब तक एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने विक्रम वर्मा उर्फ विक्की वर्मा पुत्र रामतेज वर्मा ,  बलजीत वर्मा की पत्नी सुभावती पटेल व सत्यराम वर्मा पुत्र तेजराम वर्मा को गिरफ्तार किया है। 



https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-bjp-candidate-from-gaura-prabhat-vermas-son-attacked-during-election-campaign-3-injured-in-the-fight



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।