गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां आज बसंत पंचमी के दिन गोंडा के कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी के सातों बीजेपी प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया तो वहीं समाजवादी पार्टी के तीन प्रत्याशी ने नामांकन किया और कांग्रेस के 2 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में नामांकन किया।भारतीय जनता पार्टी के सातों विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशी गोंडा सदर प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, कटरा बाजार बावन सिंह, कर्नलगंज अजय सिंह व मनकापुर से मंत्री व प्रत्याशी रमापति शास्त्री, गौरा से प्रभात वर्मा ने नामांकन किया तो वही सपा से गोंडा सदर से सूरज सिंह, कर्नलगंज विधानसभा से पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, कटरा बाजार से पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने नामांकन किया।
सदर विधानसभा सीट से सपा सरकार में रहे मंत्री स्वर्गीय स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह ने नामांकन किया। तो कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार बैजनाथ दुबे ने नामांकन किया कर्नलगंज विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री व सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह ने नामांकन किया और जनता से संपर्क कर अपनी जीत का दावा किया। तो वही कटरा विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी विनोद शुक्ला ने भी आज नामांकन किया।
गोंडा सदर से कांग्रेस की महिला उम्मीदवार रमा कश्यप ने नामांकन किया| नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि ,''लड़की हूं लड़ सकती हूं स्लोगन के साथ में जनता के बीच जाकर जनसंपर्क कर रही हूं| कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोकी नाथ तिवारी ने नामांकन किया। त्रिलोकी नाथ ने कर्नलगंज के सामंतवादी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि तू घर आने सामंतवादी विचारधारा के हावी होने के बाद भी एक दूसरे से गले मिली में कांग्रेस पार्टी सामंतवादी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे और कांग्रेस गरीबों मजलूमो की पार्टी है