मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोण्डा: सिंचाई विभाग का बड़ा कारनामा, न नहर की सफाई हुई न पटरियां दुरुस्त की गई, झाड़ियों की सफाई पर ही खर्च कर दिए 150 करोड़

गोण्डा:सरकारी धन खपाने व फर्जी कार्य दिखाकर लाखों का वारान्यारा करने वाले सिंचाई विभाग ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। नहर की पटरियों पर उगने वाली झाड़ियों की सफाई पर ही 150 करोड़ खर्च कर दिया। ज…

गोण्डा: सिंचाई विभाग का बड़ा कारनामा, न नहर की सफाई हुई न पटरियां दुरुस्त की गई, झाड़ियों की सफाई पर ही खर्च कर दिए 150 करोड़
गोण्डा: सिंचाई विभाग का बड़ा कारनामा, न नहर की सफाई हुई न पटरियां दुरुस्त की गई, झाड़ियों की सफाई पर ही खर्च कर दिए 150 करोड़ | फ़ोटो: TVL News

गोण्डा:सरकारी धन खपाने व फर्जी कार्य दिखाकर लाखों का वारान्यारा करने वाले सिंचाई विभाग ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। नहर की पटरियों पर उगने वाली झाड़ियों की सफाई पर ही 150 करोड़ खर्च कर दिया। जबकि नहर की पटरियों पर झाड़ियां अभी भी उगी हैं न सफाई हुई न पटरियां दुरुस्त की गई हैं। इतना ही नहीं नहरों के गैप पूरा करने तथा किसानों की जमीन को रजिस्ट्री कराने पर 210 करोड़ का खर्च दिखा दिया, जबकि 12 गैप आज भी कायम हैं।




सिंचाई विभाग द्वारा जिले में 188 नहरें बनाई गई हैं। इन नहरों को विभिन्न खंडों में विभाजित कर संचालन का कार्य किया जाता है। जिले में अधिकांश नहरें अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। नहर खंड के तहत संचालित गोंडा नहर व मनकापुर नहर के संचालन व देखरेख की जिम्मेदारी खंड चार के अधीन है। गोंडा नहर बहराइच से होते हुए गोंडा में प्रवेश करती है और मनकापुर तक जाती है। गोंडा में शून्य से किलोमीटर 30 तक की लंबाई है, जबकि मनकापुर से इसका नाम मनकापुर शाखा है। किलोमीटर 40 से 120 तक करीब 60 किलोमीटर लंबी है। इन दोनों मुख्य शाखाओं का संचालन बीते दस साल से हो रहा है।




गोंडा व मनकापुर शाखा से 63 माइनर व रजबहा निकले हैं। इन छोटी नहरों का संचालन नहीं हो पा रहा है। कारण इसमें नहरों के गैप पूरे नहीं हुए हैं और किसानों की जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। गैप पूरा करने के लिए शासन ने वर्ष 2019-20 में सिंचाई विभाग को 350 करोड़ रुपये दिए।




नहर खंड चार ने नहरों के गैप पूरा करने व नहर खोदाई के नाम पर पूरा पैसा खर्च कर दिया। लेकिन 12 गैप आज भी हैं जिससे नहर का काम अधूरा ही रह गया। इतना ही नहीं नहरों के गैप पूरा करने तथा खोदाई पर विभाग ने कुल धनराशि का 60 प्रतिशत यानि 210 करोड़ रुपये खर्च दिखा दिया, जबकि 140 करोड़ रुपये नहरों की पटरियों व गैप के स्थान पर लगी जंगली झाड़ियों की सफाई पर खर्च दिखा दिया।




बिना काम कराए ही निकाल ली धनराशि

गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में खंड चार व खंड दो की नहरें गई हैं। किसानों की रजिस्ट्री, झाड़ी खोदाई तथा गैप पूरा करने के नाम पर करोड़ों रुपये धनराशि का वारान्यारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष व इस बार भी मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की गई है। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी बेलगाम हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि सिंचाई विभाग का एक अधिकारी शाम होने से पहले ही पी लेता है।



1977-78 में शुरू हुई परियोजना अभी अधूरी

वर्ष 1977-78 में शुरू हुई सरयू नहर परियोजना से गोंडा समेत 9 जिलों को शामिल किया गया था। सरयू नहर परियोजना पर अब तक कई हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन नहरें अभी पूरी नहीं हो पाईं।



सरयू नहर खंड चार के एक्सईन दिनेश मोहन ने कहा कि,''जंगल सफाई के लिए कुछ भुगतान हुआ है, नहरों को सही ढंग से संचालित करने के लिए यह कार्य कराया जाता है। कहीं कोई गलत भुगतान नहीं किया गया है।




अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि,''नहरों की जंगल सफाई की कोई कार्य योजना नहीं है, यदि इस तरह कोई कार्य हुआ है तो जांच की जाएगी। शासन को पूरे मामले की रिपोर्ट दी जाएगी।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।