मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अब बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत, दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद तोडे़ पैर और कमर ,छात्रा की मौत, 2 गिरफ्तार

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई मासूम के साथ दरिंदगी मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। हाथरस के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। अब इस बीच प्रदेश के बलरामपुर में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म…

अब बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत, दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद तोडे़ पैर और कमर ,छात्रा की मौत, 2 गिरफ्तार
अब बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत, दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद तोडे़ पैर और कमर ,छात्रा की मौत, 2 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई मासूम के साथ दरिंदगी मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। हाथरस के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। अब इस बीच प्रदेश के बलरामपुर में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत का मामला सामने आया है। अब इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 22 साल की दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसकी कमर और दोनों पैर तोड़ दिए गए।




परिवारजन पहले दिन से ही छात्रा के अपहरण के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाता रहा है, लेकिन पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को ढाल बनाती रही और कुछ भी कहने से बचती दिखाई दे रही थी। एक निजी डाॅक्टर के बयान पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई जिसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोप में दो को नामजद किया है।



जानिए क्या है पूरा मामला:  यह पूरा मामला जिल के कोतवाली क्षेत्र का है। मृतका के भाई ने तहरीर दी है जिसमें कहा है कि उसकी बहन मंगलवार को सुबह दस बजे घर से बाहर गई थी। रिक्शा से देर शाम घर पहुंची। भाई का कहना है कि जब घर पहुंची तो उस समय उसकी हालत ठीक नहीं थी। रिक्शा वाले ने भी कुछ नहीं बताया। छात्रा भी बोल नहीं पा रही थी। परिजन उसे लेकर आनन फानन में अस्पताल के लिए निकले, हालांकि रास्ते में ही मौत हो गई। छात्रा गैंसड़ी बाजार स्थित एक किराना दुकानदार के खाली मकान में गई थी। यह मकान दुकान के पीछे ही है।



चिकित्सक ने बताई पूरी बात:बाजार स्थित निजी क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. जियाउर्रहमान ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। डॉ. जियाउर्रहमान ने बताया कि दुकानदार शाहिद का भतीजा साहिल मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे अपने घर इलाज करने के लिए बुलाकर ले गया था। उन्होंने वहां पर पहुंचने पर देखा तो छात्रा सोफा पर लेटी हुई थी। वह पेट दर्द की बात कहकर दवा मांग रही थी। डॉ. जियाउर्रहमान ने बताया कि लेकिन घर में कोई महिला सदस्य नहीं थी इसलिए दवा देने से मना कर बाहर निकल आया। आस-पास वालों को बुलाकर छात्रा के घर वालों को सूचना देने को बता कर वापस क्लीनिक चला आया। उसे कौन कहां ले गया। इसकी कोई जानकारी नहीं है।





छात्रा की मां का आरोप: छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी सुबह विमला विक्रम महाविद्यालय पचपेड़वा में बीकॉम में प्रवेश लेने के लिए घस से मंगलवार सुबह दस बजे गई थी। मां ने बताया कि कॉलेज से लौटने पर उसे बाजार स्थित मकान में ले जाकर दरिंदगी की गई। घर वापस आने पर उसकी हालत ठीक नहीं थी। कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके साथ ही उसके एक हाथ में बीगो भी लगा हुआ था।





डीएम का बयान:जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि बुधवार की शाम मृतका के भाई की तहरीर पर शाहिद व साहिल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म कर मार डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।