मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा: दो दबोचे, ₹160000 के जेवर और ₹30620 नकद बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग-लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है| पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए अंजाम देने वाले 2 शात…

गोंडा में चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा: दो दबोचे, ₹160000 के जेवर और ₹30620 नकद बरामद
गोंडा में चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा: दो दबोचे, ₹160000 के जेवर और ₹30620 नकद बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग-लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है| पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए अंजाम देने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है| आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन बरामद की हैं| लूटी गयी 1 हार (पीली धात), 2 जोड़ी टप्स, 1 जोड़ी कान की बाली, 1 टिक्की (पीली धातु) (कुल कीमत एक लाख साठ हज़ार रूपये ) व तीस हज़ार छह सौ बीस रूपये नगद बरामद|



दरअसल, हाल के दिनों में जिले में चेन स्नेचिंग की एक के बाद एक कई वारदातें हुई थीं| जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीमों का गठन किया गया था| निर्देश के अनुक्रम में कोतवाली नगर थाना पुलिस ने 2 तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है| टीम ने तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन बरामद की हैं|



10 अक्टूबर 2022 को पीड़िता सिन्धु तिवारी पत्नी मनीष तिवारी निवासी सर्किट हाऊस थाना कोतवाली द्वारा तहरीर दी गयी कि 9 अक्टूबर को मै पीपल चौराहे से मीना कम्पलेक्स की तरफ जा रही थी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा थप्पड़ मार कर मेरी गले की सोने की चेन लूट कर फरार हो गया। पीड़िता/वादिनी की तहरीर पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था|



पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमें लगाकर आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 कोतवाली नगर को दिए थे। 



पुलिस ने बताया,'उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर  द्वारा सुरागरसी- पतारसी कर लूट की घटना में संलिप्त 2 आरोपी अभियुक्तों-1. मेराज कुरेशी और  2 रजनीश कुमार सोनी उर्फ रंजीत सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 अदद हार (पीली धातु), 02 जोड़ी टप्स, 01 जोड़ी कान की बाली, 01 अदद टिक्की (पीली धातु) व 30,620 रूपये बरामद किया गया। 



पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मेराज कुरेशी आर्थिक लाभ कमाने व अपने परिवार के भरण पोषण के लिए थाना छपिया अंतर्गत महिला से चेन लूट, खोरहंसा बाजार में टेंपो से आ रही महिला से चेन की लूट, रगड़गंज रोड़ पर चेन लूट, सर्कुलर रोड वडगांव व अंबेडकर चौराहे के पास आ रही महिलाओं से चेन लूट आदि घटनाओं को अंजाम दिया था तथा लूट की गयी ज्वेलरी को शत्रुहन ज्वैलर्स पर दुकान मालिक रजनीश कुमार सोनी उर्फ रंजीत सोनी को बेच दिया करता था। लूट की ज्वेलरी को रजनीश कुमार सोनी उर्फ रंजीत सोनी गलाकर विभिन्न प्रकार के आभूषण/टिक्की (रूप परिवर्तित) बना लेता था।



गिरफ्तार आरोपी:

1. मेराज कुरेशी पुत्र मोहर्रम अली निवासी म0न0 420 मोहल्ला इमामबाड़ा थाना को0 नगर

2. रंजनीश कुमार सोनी उर्फ रंजीत सोनी पुत्र आशाराम सोनी निवासी गोलागंज थाना को0नगर जनपद गोण्डा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।