बस्ती: यूपी सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को बस्ती पहुचे| उन्होंने बस्ती के हर्रैया तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। गांव सुविका बाबू, बंजरिया सूबी, विशुनदासपुर में जाकर भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत की।
हर्रैया तहसील के दुबौलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत बंजरिया सूबी पंचायत भवन पर विसुनदासपुर के 36 परिवारों को मंत्री ने बांटी राहत सामग्री। राहत सामग्री में भुना चना, गुड, बिस्किट, माचिस, मोमबत्ती, 2-2 नहाने का साबुन, 5 किलो लाई तथा 10 किलो आलू रहा शामिल।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए संकल्पित है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया है|
मंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ शरणालय, चिकित्सा सुविधा, पशुओं का इलाज, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं मैलाथियान का छिड़काव आदि कराने का दिया निर्देश।
स्वतंत्र देव सिंह ने कटरिया बंधे से मोटर बोट के द्वारा नदी के अंदर स्थित सुविखाबाबू ग्राम का भ्रमण किया। मंत्री ने सुविखाबाबू गांव में 22 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीणों से अपील किया कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ शरणालय में निवास करें।
DM प्रियंका निरंजन ने बताया कि ,'' 40 लोगों को आवासीय पट्टा दिया गया है| DM ने बताया,''अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएं| DM ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।
सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा के निर्देश पर बिसुनदासपुर तथा कटरिया चॉदपुर में मेडिकल कैंप लगाया गया| नदी का जलस्तर वर्तमान में 88.86 सेमी है, बंधे की निगरानी के लिए विभाग के 14 जेई किये गए तैनात।
निरीक्षण के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, SP आशीष श्रीवास्तव, CDO डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, ADM कमलेश , BJP जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, ASP दीपेंद्रनाथ चौधरी, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 4 राकेश कुमार गौतम, SDM हर्रैया गुलाबचंद, तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी रहे मौजूद।