मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: दबंगों ने JCB लगाकर एक गरीब परिवार का घर ढहाया, एक शख्स गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना परसपुर क्षेत्र के अंर्तगत कुछ दबंगों लोगों ने JCB लगाकर एक गरीब परिवार का कच्चा घर गिरा दिया| बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिय…

गोंडा: दबंगों ने JCB लगाकर एक गरीब परिवार का घर ढहाया, एक शख्स गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
गोंडा: दबंगों ने JCB लगाकर एक गरीब परिवार का घर ढहाया, एक शख्स गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना परसपुर क्षेत्र के अंर्तगत कुछ दबंगों लोगों ने JCB लगाकर एक गरीब परिवार का कच्चा घर गिरा दिया| बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया| पुलिस ने JCB को कब्जे मे ले कर मामला दर्ज किया है|



क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज ने बताया,''एक व्यक्ति का कच्चे घर का मढ़ा गिराने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है तथा JCB को कब्जे मे ले लिया गया है|




रविवार को परसपुर के नौशहरा में दबंगों ने एक व्यक्ति के कच्चे घर को जेसीबी से ढहा दिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मैनुद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी है।



मैनुद्दीन ने बताया कि रविवार की दोपहर दबंग जेसीबी लेकर पहुंचे। खेत समतल कराने के बहाने उन्होंने उसके कच्चे घर को ढहा दिया। आसपास लगे तीन पेड़ भी जेसीबी से उखाड़ दिया। विरोध करने पर जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। यह देख आसपास के लोग जुट गए। मैनुद्दीन के परिवारीजन विरोध स्वरूप जेसीबी के सामने लेट गए। इसके बाद चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया।



मामले की जानकारी पाते ही एसडीएम कर्नलगंज हीरालाल, थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। आरोपित यशवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।