मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर: दोस्तों ने निर्भय की हत्या कर नहर में बहाया शव, पांच जुलाई से था लापता, कॉल डिटेल से पकड़ में आए हत्यारे

-पांच जुलाई को दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था निर्भय -नशेबाजी में हुआ विवाद, गला घोंटकर की हत्या, नहर में फेंका शव -फोन बंद होने पर छह जुलाई को परिजनों ने लिखाई गुमशुदगी -परिवार और पुलिस के साथ ह…

कानपुर: दोस्तों ने निर्भय की हत्या कर नहर में बहाया शव, पांच जुलाई से था लापता, कॉल डिटेल से पकड़ में आए हत्यारे
कानपुर: दोस्तों ने निर्भय की हत्या कर नहर में बहाया शव, पांच जुलाई से था लापता, कॉल डिटेल से पकड़ में आए हत्यारे | फ़ोटो: TVL News

-पांच जुलाई को दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था निर्भय

 -नशेबाजी में हुआ विवाद, गला घोंटकर की हत्या, नहर में फेंका शव

 -फोन बंद होने पर छह जुलाई को परिजनों ने लिखाई गुमशुदगी 

-परिवार और पुलिस के साथ हत्यारे करते रहे निर्भय की तलाश

 -हत्यारों ने सिम तोड़कर फेंक दिया और फोन एक साथी को दिया

 -फतेहपुर में मिला शव, काल डिटेल से पकड़ में आए हत्यारे



कानपुर:  कानपुर नगर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र से बीते सोमवार से लापता चश्मा व्यापारी निर्भय पाल (31) की दो दोस्तों ने हत्या कर शव पांडु नदी में बहा दिया था। दोस्तों के साथ घूमने गये निर्भय पाल की हत्या उसके दोस्तों ने नशेबाजी में हुए विवाद के चलते कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को साढ़ स्थित नहर में फेंक दिया। किसी को शक न हो इसके लिए हत्यारे परिजनों व पुलिस के साथ युवक की तलाश करने का नाटक करते रहे। फोन की काल डिटेल निकालने पर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों हत्यारों को दबोच लिया। निर्भय का शव जनपद फतेहपुर में नहर में उतराता हुआ मिला। 



थाना बाबूपुरवा के टीपी नगर निवासी निर्भय पांच जुलाई की शाम को अपने दो दोस्त शिवम और दिनेश के साथ घूमने गया था। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। जब परिजनों ने निर्भय से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। अनहोनी की आशंका के चलते भाई विजय ने बाबूपुरवा थाने में गुमशुदगी लिखाई। पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो निर्भय के फोन की आखिरी लोकेशन साढ़ क्षेत्र में मिली। पुलिस ने काल डिटेल निकलवाई तो शिवम और दिनेश के नंबर निकले। इसके बाद पुलिस ने जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों टूट गये और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और निर्भय के शव को फतेहपुर से बरामद कर लिया है।




नशेबाजी में हुआ विवाद

पूछताछ में शिवम और दिनेश ने बताया कि तीनों गांजे का नशा करते थे। तीनों पांच जुलाई को जाजमऊ पुल पार करके गांजा पीने गये और वहीं पर शिवम और निर्भय का लेनदेन की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर निर्भय ने शिवम को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए और पल्लेदारी का काम करने वाले शिवम ने निर्भय पर हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया। इस पर निर्भय बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा।



बोलेरो से ले गये साढ़ 

दिनेश बोलेरो चलाता है तीनों इसी से घूमने गये थे। बेसुध निर्भय को दिनेश और शिवम साढ़ क्षेत्र में नहर के पास ले गये और गला घोंटकर हत्या करके उसमें फेंक दिया। इसके बाद दोनों घर वापस आ गये। इधर निर्भय के परिजनों ने जब पूछा तो दोनों ने साथ जाने से इंकार कर दिया। साथ ही निर्भय की तलाश में जुटकर अनजान बनने का नाटक करने लगे। 



छह जुलाई को लिखाई गुमशुदगी

जब निर्भय का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों छह जुलाई को बाबूपुरवा थाने में गुमशुदगी लिखाई। पुलिस ने काल डिटेल निकलवाई तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने थाना बाबू पुरवा के रहने वाले शिवम और दिनेश को हिरासत में ले लिया है। उधर जनपद फतेहपुर के थाना कल्याणपुर पुलिस ने अज्ञात शव नहर में मिलने की सूचना कानपुर पुलिस को दी तो परिजनों ने निर्भय की शिनाख्त कर ली। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।