गोंडा: युवा सोच संगठन गोण्डा के संरक्षक श्री अनिल सिंह की तरफ से गरीबों के लिए जैसे रिक्शा चालकों भिक्षा मांगने वालों और जो भी इस तरह से यानी इस स्थिति में लोग हैं कि, सही से वो खाना खाने की स्थिति में नहीं होते ...ऐसे रिक्शे वाले और जरूरतमंद लोगों के लिए जिस तरह से हर रोज लगभग रात्रि 8 बजे के करीब गुरु नानक चौक (बस अड्डे चौराहे) पर भोजन का वितरण युवा सोच संगठन के लोगों द्वारा किया जाता है|
आज इसी सोच के साथ कि होली के अवसर पर पैसों के अभाव में किसी का होली त्योहार खाली जाए |इसी को देखते हुए संगठन के संरक्षक अनिल सिंह और उनकी टीम के लोगों द्वारा गुरु नानक चौक पर रिक्शा चालकों के लिए स्पेशल आगामी होली त्योहार को देखते हुए होली किट का वितरण किया गया|
बताते चले कि होली किट में बच्चों के खिलौनों के साथ ही होली के लिए अबीर(गुलाल), रंग, मिठाई व साथ ही लिफाफे में कुछ नगद प्रदान किया गया साथ ही इस होली किट के वितरण कार्यक्रम में संरक्षक श्री अनिल सिंह के साथ ,भैरव पाण्डेय,चंदन तिवारी,देवमणि,सत्यम पाण्डेय,शिवम तिवारी,सनी तिवारी,शिवम मिश्रा, वेदांत सिंह व मीडिया की टीम से दिव्यांश कसौंधन(फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया, अभिषेक कुमार(इंडिया न्यूज) से मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव