मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रदेश में शराब से हो रही मौतों को लेकर गोंडा जिला प्रशासन अलर्ट: शराब से एक भी मौत हुई तो नपेंगे आबकारी इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष, दर्ज होगी FIR

● प्रदेश में शराब से हो रही मौतों को लेकर गोंडा जिला प्रशासन अलर्ट● गोंडा डीएम व एसपी ने अवैध शराब के निष्कर्षण व कारोबार को लेकर अपनाया कड़ा रुख,●परसपुर के आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह के निलंबन की डी…

प्रदेश में शराब से हो रही मौतों को लेकर गोंडा जिला प्रशासन अलर्ट: शराब से एक भी मौत हुई तो नपेंगे आबकारी इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष, दर्ज होगी FIR
प्रदेश में शराब से हो रही मौतों को लेकर गोंडा जिला प्रशासन अलर्ट: शराब से एक भी मौत हुई तो नपेंगे आबकारी इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष, दर्ज होगी FIR — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

प्रदेश में शराब से हो रही मौतों को लेकर गोंडा जिला प्रशासन अलर्ट

● गोंडा डीएम व एसपी ने अवैध शराब के निष्कर्षण व कारोबार को लेकर अपनाया कड़ा रुख,

परसपुर के आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह के निलंबन की डीएम ने भेजी संस्तुति, नकली रैपर मामले में हुई कार्रवाई

● जहरीली शराब से एक भी मौत हुई तो नपेंगे आबकारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष,  दर्ज होगी एफआईआर- डीएम

● एसपी ने लापरवाही बरतने पर एसओ तरबगंज से मांगा स्पष्टीकरण

● जिले में शराब की 391 दुकानों का सत्यापन शुरू, गड़बड़ मिली तो निरस्तीकरण के साथ ही होगी विधिक कार्रवाई

● राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को दी स्पष्ट चेतावनी- यदि जिले में अवैध व जहरीली शराब के इस्तेमाल से एक भी मृत्यु हुई तो संबंधित क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए निलंबन के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी|




गोंडा: गोंडा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम चरसड़ी में नकली रैपर बरामद होने की घटना में सूचना के बाद भी आबकारी निरीक्षक नामवर सिंह द्वारा कार्रवाई न करने और मौके पर ना पहुंचने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उनके विरुद्ध निलंबन की कारवाई हेतु शासन को संस्तुति की है।




जिलाधिकारी ने कहा की शासन की नीति अवैध शराब को लेकर बिल्कुल सख्त और स्पष्ट है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा संलिप्तता कतई स्वीकार्य नहीं होगी। मंगलवार को डीएम व एसपी के निर्देश पर जिले में देसी, अंग्रेजी और बीयर कुल 391 शराब की दुकानो का शत प्रतिशत सत्यापन शुरू हो गया।




जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अवैध शराब की भट्ठीयो को पकड़ने हेतु ड्रोन का सहयोग ले तथा प्रत्येक गांव में सूचना तंत्र को मजबूत करें।




पुलिस अधीक्षक ने सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत देखने में आ रहा है कि गाड़ियों पर हूटरों की बाढ़ सी आ गई है, अभियान चलाकर हूटर उतरवाने और काली फिल्में लगी गाड़ियों का चालान भारी संख्या में करें। अराजक तत्व और अवैध शराब के कारोबारियों की सूचना प्रशासन को दें और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करें जिससे जहरीली शराब से जनपद में कोई भी अप्रिय घटना ना घटित होने पावे।


जिलाधिकारी ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर प्रत्येक गांव पंचायत में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध शराब के कारोबार करने वाले लोगों की सूची तैयार करा ली गई है ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएं।



जिलाधिकारी ने स्वयं बताया कि एक दिन में उन्होंने 26 अपराधियों को जिला बदर करने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जहरीली अवैध शराब की एक भी घटना जिले में प्रकाश में नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।




बैठक में एडीएम राकेश सिंह, सभी एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, डीपीआरओ, सभी खंड विकास अधिकारी सहित एलआईयू के अधिकारी उपस्थित रहे।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।