IND vs ENG 1st ODI: पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
पुणे: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पुणे ( Cricket Association Stadium, Pune) में खेले गए पहले ओडीआई मुकाबले भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली| भारत से म…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
IND vs ENG 1st ODI: पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त | फ़ोटो: TVL News
पुणे: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पुणे ( Cricket Association Stadium, Pune) में खेले गए पहले ओडीआई मुकाबले भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली| भारत से मिले 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ने बहुत ही धमाकेदार शुरुआत की और उसके ओपनर जॉनी बैर्यस्टो (94) और जेसन रॉय (49) ने सिर्फ 14.2 ओवरों में पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़े| फिलहाल पूरी इंग्लैंड की टीम 42.1 ओवर में 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई| भारत ने 66 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की|सीरीज का अगला मुकबला 26 मार्च को खेला जाएगा|
भारत की तरफ से तेज गेंदबाज कृष्णा ने सर्वाधिक 54 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं शार्दुल ठाकुर ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने दो सफलताएं हासिल की| इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने सर्वाधिक 94 रनों की पारी खेली।
महाराष्ट्र के पुणे में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले ओडीआई मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया| इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 317 रन बनाए। भारत की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 98 रन बनाए वहीं, केएल राहुल ने 62, क्रुणाल पंड्या ने 58 और विराट कोहली ने खेली 56 रन की पारी|
भारत ने आखिरी 10 ओवर में महज एक विेकेट खोकर 112 रन जोड़े। केएल राहुल और डेब्यूटेंट क्रुणाल पांड्या के बीच महज 61 गेंद में 112 रन की पारी ने भारत की मैच में वापसी करवाई है। क्रुणाल ने इतिहास रचते हुए महज 31 गेंदों में 58 रन ठोके साथ ही किसी डेब्यूटेंट द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल ने भी धुआंधार 43 गेंदों में 62 रन पीटे। इससे पहले शिखर धवन 98 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने भी 56 रन बनाते हुए अपना 61वां अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 3 विकेट झटके|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।