मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का थाना कोतवाली नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले तीन आ…

गोंडा: फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद
गोंडा: फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का थाना कोतवाली नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटाप, एक स्कैनर ,  तीन प्रिन्टर, एक फिंगर प्रिंट स्कैनर, एक निकोन कैमरा, 5 एंड्रायड मोबाइल, 4 कीपैड मोबाइल , आधार कार्ड ,  4 रबड मुहर (अंगूठा) व 5 भिन्न-भिन्न मुहर आदि बरामद हुआ|



4अगस्त, 2022 को मुख्य चिकित्साधिकारी महिला चिकित्सालय द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरकारी/अधिकृत सी0आर0एस0 पोर्टल से मिलता-जुलता फर्जी पोर्टल बनाकर कूटरचित ढंग से जन्मप्रमाण पत्र तैयार किया जा रहा है। 



 जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने घटना को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर प्र0नि0 को0 नगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।



पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर व साइबर/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग के 3 सदस्यो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 अदद लैपटाप, 01 अदद स्कैनर, 03 अदद प्रिन्टर, 05 अदद एंड्रायड मोबाइल, 04 अदद कीपैड मोबाइल, 20 अदद आधार कार्ड, 01 अदद फिंगर प्रिंट स्कैनर, 01 अदद, कैमरा व मुहर आदि बरामद किया गया। 


अभियुक्तगण अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु उक्त कार्य किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि फर्जी वेबसाइड के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने का कार्य हमलोगो द्वारा पिछले एक वर्ष से विभिन्न राज्यों में भी अपने डोमेन/वेबसाइड का प्रचार-प्रसार कर रिटेलर बनाकर अनुचित लाभ प्राप्त किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के अन्तर्राज्यीय लिंकेज की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित राज्यों/जिलों से भी कार्यवाही कराने कराने हेतु सम्पर्क स्थापित किया जा रहा हैं।



गिरफ्तार अभियुक्तगण: 

01. रोहित कुमार (रोहित लोकवाणी केन्द्र संचालक) पुत्र घनश्याम नि0 भिटौरा मनकापुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा। हालपता रोहित लोकवाणी केन्द्र स्टेशन रोड मेन बाजार मनकापुर गोण्डा।

02. कृष्ण कुमार कनौजिया पुत्र रामनाथ ,निवासी हथिनास थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

03. अभय श्रीवास्तव (सी0एस0सी0 जिला प्रबन्धक) पुत्र विजय कुमार श्रीवास्तव नि0 फलाहारी बाबा आई0टी0आई0 रोड गायत्रीपुरम थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। स्थायी पता ग्राम चकरौर पोस्ट पाण्डेय चैरा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।