मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मैसूर पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल

मैसूर: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर एयरपोर्ट पर पहुंची। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी का स्वागत किय | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार, 6…

मैसूर पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल
मैसूर पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल | फ़ोटो: TVL News

मैसूर:  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर एयरपोर्ट पर पहुंची। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी का स्वागत किय | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार, 6 अक्टूबर को मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।" AICC महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को मांड्या के नागमंगला तालुक के विजडम स्कूल से बेलूर क्रॉस तक की यात्रा में शामिल होंगी।



कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "वे (सोनिया गांधी) 6 अक्टूबर को मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।" जयराम रमेश ने कहा,'दशहरे के कारण 4-5 अक्टूबर को यात्रा का विश्राम रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी 6 तारीख को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी| जयराम रमेश ने कहा,,''आज हम एक एप लांच कर रहे हैं, इस एप का नाम भारत जोड़ो एप है। इस एप से आप यात्रा संबंधित हर जानकारी पा सकते हैं, इस एप के जरिए आप डिजिटल यात्री भी बन सकते हैं|



कांग्रेस संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा,''पिछले 3 दिनों में भाजपा शासित राज्य कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा को काफी समर्थन मिला है। इससे पता चलता है कि यह यात्रा ऐतिहासिक है और लोग इससे जुड़ना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को मांड्या से यात्रा में शामिल होंगी|



कांग्रेस नेता  राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी| इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है| यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा| इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी| कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चलने वाली यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी| यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और अलग-अलग हिस्सों से नेता जुड़ेंगे| कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले भारत जोड़ो गीत लॉन्च किया है| इस गीत को सोमवार को हिंदी में जारी किया गया| इस गीत की प्रमुख पंक्ति एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए जुड़ जाए अपना वतन है|  इसे अन्य भाषाओं में भी जारी किया जाएगा|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।