मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: 'आसरा आवास योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, डूडा का परियोजना अधिकारी बन जालसाज ने फर्जी आवंटन पत्र देकर वसूले लाखों रुपए, गिरफ़्तार

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ जालसाजी का चैंकाने वाला बड़ा मामला प्रकाश में आया है। डूडा का फर्जी परियोजना अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने कई लोगों से लाखों रूपये ठग लिए और उन्हें आसरा आवास का आवंटन पत्र भी…

गोंडा: 'आसरा आवास योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, डूडा का परियोजना अधिकारी बन जालसाज ने फर्जी आवंटन पत्र देकर वसूले लाखों रुपए, गिरफ़्तार
गोंडा: 'आसरा आवास योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, डूडा का परियोजना अधिकारी बन जालसाज ने फर्जी आवंटन पत्र देकर वसूले लाखों रुपए, गिरफ़्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ जालसाजी का चैंकाने वाला बड़ा मामला प्रकाश में आया है। डूडा का फर्जी परियोजना अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने कई लोगों से लाखों रूपये ठग लिए और उन्हें आसरा आवास का आवंटन पत्र भी जारी कर दिया। जी हाँ  इस व्यक्ति नें लाभार्थियों को आसरा आवास के नकली आवंट?? पत्र देकर लाखों रुपए वसूले और इस फर्जी आवंटन पत्र पर जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के नकली हस्ताक्षर भी कर दिए और अब जांच के दौरान खुलासा होने पर विभाग में हड़कंप मच गया है।




आपको बता दें की नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मे नगरीय विकास विभाग के माध्यम से आसरा आवास बनवाए गए थे । काफी इंतजार के बाद प्रशासन द्वारा इनका आवंटन शुरू किया गया और इसी बीच एक जालसाज ने लाभार्थियों को डीएम व सीडीओ के नकली हस्ताक्षर करके आवंटन पत्र जारी कर दिया और बाकायदा आवास भी दे दिया। जालसाज पर आरोप है कि उसने 40 से 70 हजार रुपए वसूल लिए और कब्जा भी दिला दिया गया। आसरा आवास में रह रहे फर्जी आवंटियों को जब विभाग द्वारा आवास खाली करने की नोटिस दी गई तो आवास में रह रहे लोगों के बीच हाहाकार मच गया।  इन लोगों द्वारा विकास भवन स्थित नगरीय विकास अभिकरण के कार्यालय पर आकर घंटों हंगामा काटा गया तथा पीड़ितों ने जालसाज को पकड़ कर पुलिस और परियोजना अधिकारी के हवाले कर दिया है । पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।





वहीं ठगी का शिकार हुई प्रिया श्रीवास्तव सहित दर्जनों पीड़ित लोगों ने बताया कि विनोद नाम का एक व्यक्ति हम लोगों को आवंटन पत्र दिया था वही जाकर पैसा वसूलता था हम लोग तीन पीढ़ी से किराए के मकान में रह रहे हैं 70 हजार दिया था कि मेरा आवंटन हो जाए सूची में नाम निकला मुझे आवंटन पत्र भी मिला लेकिन अब पता चला है कि यह आवंटन पत्र फर्जी है गुरुवार को वह व्यक्ति आसरा आवास पर पहुंचा था हम लोगों द्वारा उसे दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया वह नाले में कूद गया फिर भी हम लोग उसे पकड़ कर डूडा अधिकारी के पास लाए उन्होंने  नगर कोतवाली पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया है। प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि कई लोगों से आवास देने के नाम पर उगाही की गई है।


वहीं इस संबंध में डूडा के परियोजना अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आसरा आवास में 188 आवास खाली पड़े हैं उनके आवंटन के लिए हमने टीम भेजी थी तो पता चला कि उसमें कुछ महिलाएं रह रही है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें डूडा के एक अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने आवंटन पत्र दिया है। महिलाएं जब विनोद कुमार नामक व्यक्ति को पकड़ कर लाई तो परियोजना अधिकारी बन ठगी करने वाले को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।