मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ममता बनर्जी को फिर लगा एक और झटका, TMC विधायक शीलभद्र दत्त ने दिया इस्तीफा, 2 और बागी TMC नेताओं के साथ कोलकाता रवाना हुए जितेंद्र तिवारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को आज फिर एक और झटका लगा है| तृणमूल कांग्रेस के विधायक सिलभद्रा दत्ता ने पार्टी से इस्तीफा दिया। दत्त पिछ…

ममता बनर्जी को फिर लगा एक और झटका, TMC विधायक शीलभद्र दत्त ने दिया इस्तीफा, 2 और बागी TMC नेताओं के साथ कोलकाता रवाना हुए जितेंद्र तिवारी
ममता बनर्जी को फिर लगा एक और झटका, TMC विधायक शीलभद्र दत्त ने दिया इस्तीफा, 2 और बागी TMC नेताओं के साथ कोलकाता रवाना हुए जितेंद्र तिवारी | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को आज फिर एक और झटका लगा है|  तृणमूल कांग्रेस के विधायक सिलभद्रा दत्ता ने पार्टी से इस्तीफा दिया। दत्त पिछले दो दिन में इस्तीफा देने वाले तीसरे नेता हैं| इससे पहले, सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को और जितेंद्र तिवारी ने गुरुवार को अपना इस्तीफा सौंपा था|अब तृणमूल कांग्रेस के विधायक शीलभद्र दत्त ने पार्टी छोड़ दी है|





उधर, जितेंद्र तिवारी 2 और बागी टीएमसी नेताओं के साथ आसनसोल से कोलकाता के लिए रवाना हुए। तिवारी ने कहा, "जब राज्य सरकार ने सोचा कि मेरा जीवन कीमती है, तो इसने मुझे सुरक्षा दी। अब सरकार को लगता है कि मेरे जीवन का कोई मूल्य नहीं है, मेरी सुरक्षा को हटा दिया गया है," 





पश्चिम बंगाल के पूर्व परिवहन और सिंचाई मंत्री और पूर्वी मिदनापुर जिले के तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को राज्य के विधानसभा से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। सुवेंदु अधिकारी के बाद गुरुवार को TMC नेता जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल नगर निगम के बोर्ड ऑफ ऐडमिनिस्ट्रेटर चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया|उन्होंने आरोप लगाया,''हमें आसनसोल के लिए काम नहीं करने दिया जा रहा था इसीलिए हमने इस्तीफा दे दिया| फिलहाल उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।