गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सभासद के घर बमबाजी और फायरिंग से हड़कंप मच गया | गोंडा जिले के नगर कोतवाली में लोगों ने बीजेपी सभासद के घर पर बीती रात में फायरिंग कर दी| फिलहाल फायरिंग में कोई भी घायल नहीं हुआ| घटना की सूचना पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी| थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के महारानी गंज वार्ड का मामला| बीजेपी सभासद ने कोतवाली में तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी जोत न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी से जुड़ा है। यहां की निवासिनी उर्मिला जयसवाल महारानी गंज घोसियाना की सभासद है। उनके प्रतिनिधि घनश्याम जायसवाल उर्फ कन्नू जायसवाल ने बताया कि घर के दरवाजे पर बम विस्फोट की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो बदमाशों द्वारा उन पर दो राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
उन्होंने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि रविवार की रात्रि खाना खाने के बाद हम अपने घर पर टीवी देख रहे थे। तभी दरवाजे पर धमाके की आवाज सुनाई पड़ी। मैं घर से बाहर आया तभी असलहे से दो राउंड जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर फायरिंग की गई। शोरगुल सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शिकायती पत्र में उन्होंने बूढ़ा देवर के राजन मिश्र दिलीप गुप्ता सहित चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पूरा प्रकरण चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
सभासद चुनाव के साढ़े 4 साल से अधिक का समय बीत गया है। अक्टूबर में संभावित सभासद का चुनाव भी होना। चुनावी सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। ऐसे में चुनाव नजदीक आते ही बम व गोलियों से हमला होना शुरू हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की बारीकी से पुलिस जांच कर रही है।
इस संबंध में नगर कोतवाल ने बताया कि घनश्याम जायसवाल की तहरीर पर कुछ नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आते हैं। उस हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया बम फेंकने और फायरिंग करने की तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है ।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव