गोंडा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन हो गया| कोरोना से जंग जीतने के बाद हुआ निधन| 12 दिनों से लखनऊ के मेदांता में चल रहा था इलाज| 12 दिन पहले ही उनकी पत्नी सरोज रानी सिंह की कोरोना से हुई थी मौत|
पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद सत्यदेव को अस्पताल में एडमिट कराया गया था| आईसीयू से ठीक होकर आते ही पड़ा दिल का दौरा.....पत्नी की मौत सुनकर पड़ा दिल का दौरा| कोरोना से जंग जीतने के बाद जब वे आईसीयू से बाहर आए तो हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी|4 बजे भैंसाकुण्ड लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार।
भाजपा केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य थे सत्यदेव सिंह| अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत बलरामपुर सीट से सांसद थे सत्यदेव सिंह...अटल बिहारी और आरएसएस समेत बड़े नेताओं के करीबी थे सत्यदेव| गोंडा-बलरामपुर से तीन बार सांसद बने थे सत्यदेव सिंह की पत्नी सरोज रानी जिला पंचायत अध्यक्ष थीं| अभी पिछले दिनों ही उनकी पत्नी सरोज रानी सिंह का कोरोना से निधन हो गया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद और BJP नेता सत्यदेव सिंह के निधन पर दुख जताया| मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद एवं BJP के वरिष्ठ नेता सत्यदेव सिंह के निधन को अत्यंत दुःखद बताया है| मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है|
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, "उनके निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है।" सत्यदेव सिंह का कल रात गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।