नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने का बड़ा खुलासा किया है कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका PM नरेंद्र मोदी की थी| BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिराने में अगर किसी की महत्वूपूर्ण भूमिका थी तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थी। इस पर कांग्रेस ने बीजेपी और पीएम मोदी को घेरा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने विजयवर्गीय का एक वीडियो ट्वीट किया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा है, 'देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस की चुनी हुई संवैधानिक सरकारो को असंवैधानिक तरीक़े से गिराते है। यह ख़ुद भाजपा के ही राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कह रहे है। एमपी की कमलनाथ सरकार को मोदी जी ने ही प्रमुख भूमिका निभा गिराया। कांग्रेस के आरोपो की पुष्टि...
इंदौर में बीजेपी के किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए 24 सेकंड के इस वीडियो में विजयवर्गीय कह रहे हैं, 'पर्दे के पीछे की बात कर रहा हूं, आप किसी को बताना मत। मैंने आजतक किसी को नहीं बताया। पहली बार इस मंच पर बता रहा हूं कि कमलनाथ जी सरकार गिराने में यदि महत्वपूर्ण भूमिका किसी की थी तो नरेंद्र मोदी जी की थी, धर्मेंद्र प्रधान की नहीं।' जिस मंच से विजयवर्गीय ने यह बात कही वहां केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे|
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि,'' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस की चुनी हुई संवैधानिक सरकारो को असंवैधानिक तरीक़े से गिराते है। यह ख़ुद भाजपा के ही राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कह रहे है। एमपी की कमलनाथ सरकार को मोदी जी ने ही प्रमुख भूमिका निभा गिराया। कांग्रेस के आरोपो की पुष्टि...
नरेंद्र सलूजा ने कहा कि ,''कैलाश विजयवर्गीय ख़ुद अपने मुँह से कह रहे है कि कमलनाथ सरकार गिराने में मुख्य भूमिका नरेन्द्र मोदी जी की थी। कांग्रेस तो शुरू से ही यह कह रही है लेकिन भाजपा , सरकार गिरने के पीछे कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई को ज़िम्मेदार बताकर झूठ बोलती आयी है लेकिन आज सच ज़ुबान पर आ ही गया।
इससे पहले आज ही नरेंद्र सलूजा ने कहा कि,'' कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार को गिराने में श्रीअंत व 6 मंत्रियो का विशेष रोल रहा है,इनमे तीन मंत्रियो ने प्रमुख भूमिका निभायी थी। इसमें से एक को जनता ने औक़ात दिखा दी ,दो को भाजपा ने अभी तक मंत्री नहीं बनाकर औक़ात दिखा दी... और इनके आका की स्थिति तो सबने देख ही ली है ?
बता दें कि,''जून 2020 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी एक ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ था| जून 2020 में एक वायरल ऑडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कह रहे थे कि,' केंद्र सरकार के इशारे पर कमलनाथ सरकार गिराई है। ऑडियो क्लिप में वे इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। क्लिप में शिवराज को यह कहते हुए साफ सुना जा सकता था कि, "केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए ??हीं तो ये बर्बाद कर देगी, तबाह कर देगी और आप बताओ ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना सरकार गिर सकती थी....? और कोई तरीका नहीं था। कांग्रेस कह रही है धोखा तुलसी सिलावट ने न दिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न दिया......