मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: फर्नीचर लदे डीसीएम के ड्राइवर का मिला खून से सना शव, हड़कंप; हत्या की आशंका

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसदा के पास हाईवे के किनारे ढाबे के पास फर्नीचर लदे डीसीएम के चालक का शव डीसीएम से काफी दूर अर्ध निर्मित मकान के पी…

गोंडा: फर्नीचर लदे डीसीएम के ड्राइवर का मिला खून से सना शव, हड़कंप; हत्या की आशंका
गोंडा: फर्नीचर लदे डीसीएम के ड्राइवर का मिला खून से सना शव, हड़कंप; हत्या की आशंका — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  यूपी के गोंडा जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसदा के पास हाईवे के किनारे ढाबे के पास फर्नीचर लदे डीसीएम के चालक का शव डीसीएम से काफी दूर अर्ध निर्मित मकान के पीछे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताते चलें कि यह डीसीएम दिल्ली से फर्नीचर का सामान लादकर काठमांडू के लिए निकला था। किंतु तरबगंज के परसदा बाजार के पास वाहन चालक का शव शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ।



आसपास के ग्रामीणों के अनुसार सुबह हाईवे के पास स्थित अर्ध निर्मित मकान के पीछे डीसीएम चालक का शव पड़ा होने की सूचना क्षेत्र की महिलाओं ने दी। जिससे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा गाड़ी में मिले वाहन चालक के आधार कार्ड से शव की पहचान करते हुए परिवार वालों को सूचना दी। 



थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सरोज ने बताया कि थोड़े फासले पर कपड़े पड़े होने के सूचना मिली है सभी को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तथा गाड़ी को कब्जे में ले कर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन कर हत्या के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह डीसीएम गुरुवार की सुबह से ही खड़ी देखी जा रही थी।मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा जब डीसीएम पर लिखे फोन नंबर पर फोन कर गाड़ी मालिक को सूचित किया गया तो उसके द्वारा गाड़ी बेच देने की बात कहते हुए फोन काट दिया गया। गाड़ी खड़ी होते समय गाड़ी में लगभग तीन से चार लोग सवार थे इन लोगो का कहीं अता पता नहीं है। मृतक के शरीर पर पीछे की तरफ चोट का निशान पाया जाना डीसीएम के पास खाली शराब के पाउच मिलना कहीं ना कहीं बड़ी वारदात की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस व फॉरेंसिक टीमें हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।