लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर जिले में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया| जिले के बंधुआ कलां था…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर जिले में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया| जिले के बंधुआ कलां थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था की टकराते ही एक युवक सड़क पर गिरा और उसकी वहीं मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया है।
घटना जिले के बंधुआ कलां थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने की है। गुरूवार देर रात बाइक सवार युवक स्पीड में आ रहे थे। एकाएक उनकी गाड़ी डिसबैलेंस हुई और सीधे जाकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ कोई दूसरी गाड़ी उधर से नहीं गुजरी वरना हादसा और गंभीर रूप ले लेता।
आनन-फानन में स्थानीय लोग जो वहां मौजूद थे वो मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि दूसरे को घायल अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की शिनाख्त प्रतापगढ़ जिले के भगवा निवासी राम चरन के रूप में हुई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।