Gonda: घर में सो रही युवती को अगवा कर किया गैंगरेप,भाजपा नेता के पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,एक आरोपी गिरफ्तार
गोंडा- जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीती रात घर मे सो रही 18 वर्षीय बालिका को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।दुष्कर्म का आरोप बीजेपी नेता के बेटे पर लगा ह…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
Gonda: घर में सो रही युवती को अगवा कर किया गैंगरेप,भाजपा नेता के पुत्र सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,एक आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
गोंडा- जिले के थाना कटरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीती रात घर मे सो रही 18 वर्षीय बालिका को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।दुष्कर्म का आरोप बीजेपी नेता के बेटे पर लगा है। जहाँ एक तरफ प्रदेश सरकार का नारा है की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वहीं सत्ता पक्ष यानि भाजपा नेता के बेटे ने ही अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवती को घर से अगवा कर खेत में ले जाकर गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया।
दुष्कर्म का आरोप बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता बलदेव राज पासवान के बेटे पर लगा है। कुछ दिनों पहले बीजेपी नेता 4 लोगों के साथ ग्राम पंचायत चुनाव में वोट मांगने आए थे और कल उनके लड़के अन्य साथियों के साथ आए और सो रही 18 वर्षीय बालिका को उठाकर गांव से दूर ले जाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पहले तो पूरे मामले पर स्थानीय थाना की पुलिस पूरे मामले को छेड़खानी का मामला बता रही थी जब उचित कार्यवाही नहीं हुई तब समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूरे मामले को लेकर थाना कटरा बाजार में हंगामा कर विरोध भी किया।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
वही पूरे मामले पर कर्नलगंज क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय का कहना है एक युवती द्वारा सूचना मिली थीं गांव के युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया है सूचना पर अभियोग पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 31 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।