गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना का वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार गया | मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से आरोप…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना का वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार गया | मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कई जनपदों में आधे दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। देहात कोतवाली में गैंगस्टर अभियुक्त की पुलिस व एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ हुई।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र गोस्वामी के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके गैंग के सदस्यों की तलाश कर रही है।
कई जनपदों में आतंक का पर्याय बने इस बदमाश के विरुद्ध गोंडा, बहराइच बस्ती, मऊ सहित विभिन्न जनपद में लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। करीब 2 साल से पुलिस से इसकी खोज कर रही थी, लेकिन इसका कोई पता नहीं लग रहा था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।