नई दिल्ली/कोलकाता: अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के दावे पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि ,‘मिथुन चक्रवर्ती डायलॉग देने में माहिर हैं| मिथुन की सियासी झुला झुलने में दिलचस्पी रही है।
दरअसल, पश्चिम बंगाल में चल रही ED रेड के बीच बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के एक दावे ने दावा पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया उथल-पुथल शुरू कर दिया है| मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, जिनमें से 21 सीधे (हमारे संपर्क में) हैं|
मिथुन चक्रवर्ती के दावे पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि,''मिथुन चक्रवर्ती डायलॉग देने में माहिर हैं और सियासी झुला झुलने में दिलचस्पी रही है। वे कभी TMC, कभी BJP में रहे हैं।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि,'BJP विपक्ष के लोगों को डराकर, लालच दिखाकर अपनी पार्टी में शामिल करती है। अगर हमारे (भाजपा के) साथ आओगे तो गाजर मिलेगी अगर नहीं तो ED मिलेगी|
TMC के 38 MLA हमारे संपर्क में: भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा
बुधवार को, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि,''क्या आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं? इस समय 38 TMC विधायकों के हमारे साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, जिनमें से 21 सीधे (हमारे संपर्क में) हैं|