मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या: बागीचे में अर्धनग्न हालत में मिला था शव, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने गन्ने के खेत में घेर कर दरिंदों को पकड़ा

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक दलित किशोरी का दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। घर से बाहर शौच के लिए निकली दलित किशोरी का 2 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म…

गोंडा में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या: बागीचे में अर्धनग्न हालत में मिला था शव, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने गन्ने के खेत में घेर कर दरिंदों को पकड़ा
गोंडा में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या: बागीचे में अर्धनग्न हालत में मिला था शव, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने गन्ने के खेत में घेर कर दरिंदों को पकड़ा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक दलित किशोरी का दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। घर से बाहर शौच के लिए निकली दलित किशोरी का 2 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद निर्मम हत्या कर दी थी। मामले में दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है| दुष्कर्म के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी महेश यादव के पैर में गोली लगी है। उसको पकड़ कर अस्पताल भेज दिया गया है। घायल महेश यादव अपराधी पर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था।



पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि,'',''पुलिस मुठभेड़ मे दुष्कर्म व हत्या करने के आरोपी अभियुक्त महेश यादव पुत्र जुग्गीलाल व संजय पुत्र राम लगन पुलिस मुठभेड़ मे मात्र 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है|



जनपद गोंडा में थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के शव मिलने की सूचना बीती रात में प्राप्त हुई थी इसमें तत्काल मुकदमा लिख कर गिरफ्तारी के लिए कई टीमें निकाली गई थी पुलिस व एसओजी और मुखबिर की सूचना पर जांच की गई तो उसमें दो लोगों का नाम निकल कर सामने आया एक महेश यादव का नाम निकल कर सामने आया और उसका एक अन्य साथी संजय था, महेश यादव पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,''उसी की गिरफ्तारी हेतु थाने की और एसओजी की टीम की टीम यहां पर पकड़ने के लिए आई थी तो उस अभियुक्त ने और उसके साथी ने यहां से बचने के लिए गन्ने के खेत में घुसकर पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में महेश यादव को गोली लगी है। इसको अस्पताल रवाना कराया गया है उसका एक अन्य साथी गन्ने के खेत में छुपा हुआ था। इसके बाद उसे ( संजय ) भी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर लिया गया है|



 मात्र 12 घंटे के अंदर किशोरी के साथ दुष्कर्म करना एवं हत्या करने वाली जो दो जो अपराधी थे उनको राउंडअप कर लिया गया है। एक को गोली लग चुकी है वह घायल हुआ है| दुष्कर्म और हत्या करने वाले जो लोग हैं उनको फास्ट ट्रैक कोर्ट से मैं पैरवी कर सजा दिलाने का काम भी पुलिस करेगी।


मात्र 12 घंटे के अंदर किशोरी के साथ दुष्कर्म करना एवं हत्या करने वाली जो दो जो अपराधी थे उनको राउंडअप कर लिया गया है। एक को गोली लग चुकी है वह घायल हुआ है| दूसरा अभियुक्त संजय पुत्र राम लगन भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है| दुष्कर्म और हत्या करने वाले जो लोग हैं उनको फास्ट ट्रैक कोर्ट से मैं पैरवी कर सजा दिलाने का काम भी पुलिस करेगी।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।