मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

गोंडा डीएम ने मतगणना तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

गोंडा: मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने सीडीओ शशांक त्रिपाठी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नवीन गल्ला मंडी स्थित स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।…

गोंडा डीएम ने मतगणना तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
गोंडा डीएम ने मतगणना तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने सीडीओ शशांक त्रिपाठी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नवीन गल्ला मंडी स्थित स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मतगणना की तैयारियों में और तेजी लाएं तथा सोमवार तक सभी तैयारियां मुकम्मल कर लें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए तैयारियां दुरुस्त कराई जाएं।



मतगणना तैयारियों में इस बार प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए 14 टेबलें बनाई जा रही हैं। सातों विधानसभाओं की ईवीएम की मतगणना कुल 98 टेबलों पर होगी। पोस्टल बैलेट के लिए विधानसभावार अलग से टेबलें बनाई जा रही हैं। मतगणना के लिए रिजर्व पार्टियों सहित कुल 161 पार्टियां रहेंगी जिनमें 133 पार्टियां ईवीएम की मतगणना व 28 पार्टियां मतपत्र की गणना के लिए होगीं। एक-एक टेबल रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर के बनाई जा रही हैं। मतगणना कार्य में 644 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में प्रारम्भ करा दिया गया है।


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-56-03-percent-polling-till-6-pm-in-gonda-5th-phase-of-up-chunav-2022 



जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन की मतगणना 10 मार्च को सुबह 08 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन, लाइटर, माचिस, हथियार अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मतगणना परिसर में वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।  






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।