गोंडा: यूक्रेन से सकुशल लौटे आकाश का हाल चाल लेने उसके घर पहुंचे एडीएम व आपदा विशेषज्ञ
गोंडा: तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम मध्य नगर निवासी आकाश सिंह जो कि यूक्रेन में फंसा हुआ था, की सकुशल वापसी पर अपर जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने उसके घर जाकर मुलाका…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: यूक्रेन से सकुशल लौटे आकाश का हाल चाल लेने उसके घर पहुंचे एडीएम व आपदा विशेषज्ञ — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम मध्य नगर निवासी आकाश सिंह जो कि यूक्रेन में फंसा हुआ था, की सकुशल वापसी पर अपर जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने उसके घर जाकर मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ देकर आकाश को बधाई दी।
जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व आपदा विशेषज्ञ आकाश को रिसीव करने लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट गए। वहां से अपने वाहन से आकाश को देर रात मध्य नगर उसके घर पर पहुंचाया गया। वहीं शनिवार को आकाश का हाल चाल लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी आकाश के घर पहुंचे तथा उसका अभिनंदन किया।
गोण्डा सदर तहसील ग्राम मध्य नगर का रहने वाला आकाश यूक्रेन से सकुशल अपने घर वापस आ गया। आज एडीएम और आपदा विशेषज्ञ ने आकाश के घर जाकर उसका अभिनंदन किया: जिलाधिकारी
ज्ञातव्य है कि आकाश यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था परन्तु रूस-यूक्रेन के मध्य युद्ध के कारण यूक्रेन में फंस गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय एवं दूतावास तथा जिला प्रशासन के प्रयासों से आकाश की सकुशल वापसी हो सकी। आकाश एवं उसके परिजनों ने भारत सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा अधिकारियों से यूक्रेन के हालात एवं अपने अनुभवों को साझा किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।