मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन आज से

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां पांचवें चरण में 27 फरवरी को गोंडा में मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। नामांकन के लिए सात कक्ष बन…

गोंडा: विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन आज से
गोंडा: विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन आज से — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां पांचवें चरण में 27 फरवरी को गोंडा में मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। नामांकन के लिए सात कक्ष बनाए गए हैं हर एक कक्षा में 3 सीसीटीवी कैमरे के साथ मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। आज जिले की 7 विधानसभा सीटों पर कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत होंगी। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जाएगा। 



कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रत्याशी के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूरा नामांकन सीसीटीवी डोन कैमरे की निगरानी में होगा और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी पूरी कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग करवाई गई है भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जिले में 7 विधानसभा सीट निर्धारित है जिस पर आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और साथ ही 07 नामांकन स्थल कक्ष बनाए गए हैं मजिस्ट्रेट रैंक के अधिकारी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों का नामांकन करवाएंगे।



जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होकर 8 फ़रवरी तक मतदान होगा। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1661 मतदान केंद्र व 2915 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जहां जिले के 13.11 लाख पुरुष व 11.33 लाख महिला वोटर समेत कुल 24.45 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 



नामांकन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। इसके लिए प्रत्येक नामांकन कक्ष में तीन- तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।