गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मनकापुर पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ (गोला, बारूद) बरामद किया| साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी किराए का मकान लेकर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बना रहे थे। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रिजवान, किस्मत अली, सलमान के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया ,''थाना मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भण्डारन करने के आरोप में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 प्लास्टिक बोरा में सतली गोला, 01 बोरी में 40 किलो पीला पाउडर गंधक, 05 किलो सोर्रा पाउडर, 25 किलो बारूद व 03 बंडल सुनई बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मनकापुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। (मु0अ0सं0-349/22, धारा 5/6 विस्फोटक अधि0 थाना को0 मनकापुर)
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. रिजवान पुत्र इस्तफा नि0 ग्राम भिटौरा गांव थाना को0 मनकापुर जनपद गोंडा।
2. किस्मत अली पुत्र अकबर अली निवासी छोटकी करौंदी थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा।
3. सलमान पुत्र समीर निवासी छोटकी करौंदी थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा।