मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जौनपुर : अपहरण का प्रपंच रचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना मड़ियाहूँ पुलिस द्वारा अपहरण का प्रपंच रचने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया| थाना मड़ियाहूँ क्षेत्र के निवासी दिनेशचन्द्र मौर्या द्वारा अपहण का प्रपं…

जौनपुर : अपहरण का प्रपंच रचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
जौनपुर : अपहरण का प्रपंच रचने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना मड़ियाहूँ पुलिस द्वारा अपहरण का प्रपंच रचने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया| थाना मड़ियाहूँ क्षेत्र के निवासी दिनेशचन्द्र मौर्या द्वारा अपहण का प्रपंच रचकर अपने पुत्र (विकास मौर्या) को फरार कर थाना मड़ियाहूँ पर विपक्षी को फंसाने के उद्देश्य से अपने पुत्र के अपहरण की झूठी सूचना देने वाले अभियुक्तो (पिता-पुत्र) को गिरफ्तार कर लिया गया है। 



26 अगस्त, 2022 को ग्राम शुदनीपुर के दिनेशचन्द्र मौर्या द्वारा पुलिस व यू.पी. डायल 112 पर सूचना दी गयी थी कि उसके पुत्र विपिन मौर्या को उसके पड़ोसी ने जबरदस्ती अपहरण कर लिया गया है और उसकी हत्या करवा सकते हैं| इस सूचना पर तत्पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए प्र.नि. मडियाहूँ द्वारा सर्विलांस सेल जौनपुर की सहायता लेते हुए कथित अपह्रत व्यक्ति को बरामद कर लिया गया। 



जिससे पूछताछ व साक्ष्य संकलन से पाया गया कि विपिन मौर्या को उसके पिता व भाई द्वारा एक षडयन्त्र के तहत् घर से निकाल दिया गया था तथा विपक्षी को फंसाने के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए षडयन्त्र के तहत् ही विपिन मौर्या द्वारा अपने परिवार व विपक्षी के परिवार वालो को धमकी भरा SMS किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे विपक्षी द्वारा पंजीकृत कराये गये अभियोग मे अभियुक्त विपिन मौर्या को गिरफ्तार किया गया। 



पुलिस ने बताया ,''षडयन्त्र रचकर विपक्षी को फसाने के उद्देश्य से अपराध कारित करने वाले दोनोंं अभियुक्त (दिनेशचन्द्र मौर्या पुत्र लालजी मौर्या व विकास मौर्या पुत्र दिनेशचन्द्र मौर्या ) को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है। 



 गिरफ्तार अभियुक्त

1. दिनेशचन्द्र मौर्या पुत्र लालजी मौर्या निवासी ग्राम शुदनीपुर थाना मडियाहूँ,

2. विकास मौर्या पुत्र दिनेशचन्द्र मौर्या निवासी ग्राम शुदनीपुर थाना मडियाहूँ




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।