मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP: ट्रेन से पत्नी को धक्का देने वाला गिरफ्तार

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां गोंडा पुलिस ने पत्नी की पिटाई कर चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने के प्रयास में आरोपी पति ज्ञानचंद शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दिया है। बीते 21 मार्च की रात कटरा…

UP: ट्रेन से पत्नी को धक्का देने वाला गिरफ्तार
UP: ट्रेन से पत्नी को धक्का देने वाला गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां गोंडा पुलिस ने पत्नी की पिटाई कर चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने के प्रयास में आरोपी पति ज्ञानचंद शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दिया है। बीते 21 मार्च की रात कटरा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास घायल अवस्था में एक महिला पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया था। 



घायल महिला नेहा शर्मा ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह पंजाब के लुधियाना की निवासी है। वहीं पर अयोध्या के बीकापुर थाने के नेवली पुरवा गांव निवासी ज्ञानचंद शर्मा से मुलाकात हुई थी। दोनों ने अगस्त में शादी कर ली थी। उसके बाद पति के घर बीकापुर आकर रहने लगी थी। कुछ समय के बाद पति व उनकी मां रीता देवी दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते और उसे प्रताड़ित करते थे। 


https://www.thevirallines.net/gonda-news-uttar-pradesh-husband-arrested-for-throwing-wife-from-train-with-the-intention-of-killing-her


बीते 21 मार्च को लखनऊ चलने की बात कहकर घर से अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर वे लोग आए और वहां से मनकापुर होकर लखनऊ चलने की बात कहकर सरयू एक्सप्रेस से मनकापुर पहुंचे। कुछ समय स्टेशन पर रहने के बाद फिर फैजाबाद से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने की बात कहकर उसी ट्रेन में बैठ लिए। कुछ समय के बाद दोनों में विवाद होने लगा। कटरा स्टेशन के पास पहुंचने पर पति ज्ञानचंद ने गला दबाकर ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे महिला घायल हो गई थी।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर सास तथा पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना तथा जान से मारने के प्रयास सहित कई धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है आगे के विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।